लाइव न्यूज़ :

'ममता बनर्जी कहां छिप गई हैं', कोरोना वायरस पर बंगाल बीजेपी ने कही ये बात

By भाषा | Updated: May 10, 2020 20:17 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय अन्य राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों को लाने के लिये आठ ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के अब तक 1786 मामले सामने आये हैं जबकि करीब 100 लोगों की मौत हुई है। 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विपक्षी भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कहीं छिप गई हैं, जबकि उनके मंत्री कोविड-19 महामारी से जुड़े मुद्दों पर केंद्र को जिम्मेदार ठहराने के लिये शोर मचा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जबकि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री कहीं छिप गई हैं, जबकि उनके मंत्री कोविड-19 स्थिति से जुड़े कई मुद्दों और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के प्रवासी मजदूरों की दशा के लिये केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने को लेकर शोर मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय अन्य राज्यों में फंसे बंगाल के लोगों को लाने के लिये आठ ट्रेनों की व्यवस्था कर रहा है।

सिन्हा ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस संकट के बीच, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कहां चले गये हैं? इस स्थिति में उनमें से किसी का भी कोई संवाद या बयान नहीं है। ’’ गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्यान ने शनिवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के अब तक 1786 मामले सामने आये हैं जबकि करीब 100 लोगों की मौत हुई है। 

बताते चलें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाने के लिए 7 ट्रेनों की अनुमति पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी गई है। लेकिन अभी तक एक भी ट्रेन की अनुमति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से जल्द से जल्द अनुमति देने की अपील करता हूं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील