लाइव न्यूज़ :

RamMandir: इंदौर के रेस्टोरेंट मॉल में जहां सजे थे क्रिसमस ट्री,वहां अब दिखेगी राम की प्रतिकृति

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: January 9, 2024 18:20 IST

क्रिसमस और नए साल पर इंदौर के होटल और रेस्टोरेंट में क्रिसमस ट्री सजे थे वहां आप यदि राममंदिर की प्रतिकृति दिखाई दे तो चौंकिएगा मत, क्योंकि इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐसे रेस्टोरेंट मॉल को सलाह दी है कि 22 जनवरी के दिन वह राम मंदिर की प्रतिकृति लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में अब माल्स रेस्टोरेंट में राम मंदिर के मांडल-कटआउटइंदौर महापौर की माल्स-रेस्टोरेंट संचालकों को सलाह,राम मंदिर के मांडल करें प्रदर्शित

नए साल के जश्न पर आपने होटल, रेस्टोरेंट, मॉल में क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज जरूर देखे होंगे। लेकिन अब बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और मॉल में उनकी जगह आपको राम मंदिर की प्रतिकृति दिखाई दे तो चौकिएगा मत, क्योंकि इंदौर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज की जगह राम मंदिर की प्रतिकृति दिखाई दे सकती है।

 इंदौर में 22 जनवरी का दिन खास हो सकता है इसकी वजह इंदौर शहर के रेस्टोरेंट मॉल में दिखाई देने वाली राम मंदिर की प्रतिकृति होगी। दरअसल इसके पीछे वजह इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बयान है जिसमें इंदौर महापौर ने कहा है जिन रेस्टोरेंट मॉल में क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज लगा रखे थे उन्हें राम मंदिर के कट आउट लगाने में क्या समस्या है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इंदौर की जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी।

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सारे मॉल- रेस्टोरेंट और संस्थाओं को हमने राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने का अनुरोध किया था कई लोगों के मन में यह विषय था, तो मेरा उनसे यह कहना है कि यदि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक और अभी भी कई जगह पर होटल रेस्टोरेंट मॉल में क्रिसमस सजे हुए हैं और यदि होटल संचालकों को इस पर आपत्ति नहीं तो राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने में आपत्ति नहीं होना चाहिए। राम उत्सव में यदि बेवजह असहयोग हुआ तो इंदौर की जनता उनको भी जवाब देना जानती है। 

 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप