लाइव न्यूज़ :

जब वकीलों-पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुआ, उस वक्त तीस हजारी अदालत में ही थे उन्नाव रेप के आरोपी सेंगर

By भाषा | Updated: November 7, 2019 14:26 IST

झड़प के समय सेंगर के अलावा तीस हजारी हवालात में लगभग 140 कैदी बंद थे। एक वकील ने बताया कि सेंगर को शनिवार की सुबह तिहाड़ जेल से यहां लाया गया था, और सुनवाई के लिए सुबह साढ़े दस बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंगर को जिला जज धर्मेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। अर्धसैनिक बल के पहुंचने के बाद उन्हें लगभग शाम सात बजे बाहर निकाला गया।

पिछले सप्ताह दिल्ली में जब वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई, उस समय उन्नाव बलात्कार कांड के एक आरोपी और निष्कासित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर तीस हजारी अदालत में हवालात में बंद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि झड़प के समय सेंगर के अलावा तीस हजारी हवालात में लगभग 140 कैदी बंद थे। एक वकील ने बताया कि सेंगर को शनिवार की सुबह तिहाड़ जेल से यहां लाया गया था, और सुनवाई के लिए सुबह साढ़े दस बजे अदालत के समक्ष पेश किया गया।

सेंगर को जिला जज धर्मेश शर्मा की अदालत में पेश किया गया। अर्धसैनिक बल के पहुंचने के बाद उन्हें लगभग शाम सात बजे बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि वह लगभग आठ बजे जेल परिसर में लौट आये। ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी और एक वकील के बीच पार्किंग विवाद के चलते शनिवार को दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिससे 20 सुरक्षाकर्मी और कई अधिवक्ता घायल हो गए। 

टॅग्स :दिल्लीहाई कोर्टदिल्ली क्राइमकुलदीप सिंह सेंगरउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'