लाइव न्यूज़ :

Congress President Poll: कब होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? 28 अगस्त को CWC की बैठक में होगा तय

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2022 14:53 IST

कांग्रेस सूत्र के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक में तारीख की घोषणा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सूत्र ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। चुनाव के लिए 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक में तारीख की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कब होगा? इस सवाल के जवाब के लिए 28 अगस्त तक का इंतजार करना पड़ सकता है। 28 अगस्त को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में तारीख की घोषणा की जा सकती है। गुरुवार को कांग्रेस सूत्र के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। 

कांग्रेस सूत्र ने यह भी कहा कि 28 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक में तारीख की घोषणा की जाएगी। इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए यह घोषणा की गई थी कि चुनाव कार्यक्रम 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होंगे। आगामी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अध्यक्ष स्वयं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी।

पार्टी के शीर्ष पद के लिए गांधी परिवार से हटकर नामों की चर्चा की जाए तो इस रेस में सबसे पहला नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आता है। विदेश में मेडिकल चेकअप के लिए रवाना होने से पहले मंगलवार को अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात ने इन अटकलों को हवा दी। हालांकि गहलोत ने अफवाहों का खंडन किया है और अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम की वकालत की है। 

उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो इससे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा होगी। बहुत से लोग घर बैठेंगे और हम भुगतेंगे। उन्हें (राहुल गांधी) देश भर के आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझना चाहिए और उन्हें खुद इस पद को स्वीकार करना चाहिए। गहलोत के जाने से पहले सोनिया गांधी ने भी गहलोत से मुलाकात की थी।

गहलोत के अलावा अध्यक्ष पद के लिए जो नाम अनाधिकृत रूप से सामने आ उनमें अंबिका सोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, कुमार शैलजा और मुकुल वासनिक शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी ये कह चुके हैं कि इस बार पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का चुना जाना चाहिए। 

टॅग्स :सीडब्ल्यूसीकांग्रेसराहुल गांधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?