लाइव न्यूज़ :

जब राजनीति में डूबे अरुण जेटली अपनी ही सगाई में जाना भूल गए, बाद में बनाया ये बहाना!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 14:56 IST

अरुण जेटली ने साल 1979 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल डोगरा की बेटी संगीता से शादी की थी। उस वक्त तक दिल्ली के राजनीतिक हलकों में उनकी प्रतिभा के चर्चे शुरू हो चुके थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। अरुण जेटली ने साल 1979 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल डोगरा की बेटी संगीता से शादी की थी।

अरुण जेटली छात्र जीवन से ही राजनीति में पूरी तरह सक्रिय थे। जेपी आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राजनीति में उनकी मशरूफियत का एक किस्सा काफी चर्चित है। एकबार तो वो अपनी सगाई में ही जाना भूल गए थे।

अरुण जेटली “कमिटी फॉर यूथ एंड स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन” के संयोजक थे। वो सम्मेलनों में भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में जाते रहते थे।

कारवां की एक रिपोर्ट में उनकी महिला मित्र के हवाले से लिखा गया है कि जेटली इस कदर राजनीति में डूबे थे कि वे अपनी खुद की सगाई पर जाना भूल गए थे। वे दो-चार दिन बाद लौटे और उससे कहा कि उनके दोस्त उन्हें मीटिंग के लिए पटना ले गए थे।

अरुण जेटली ने साल 1979 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल डोगरा की बेटी संगीता से शादी की थी। उस वक्त तक राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में उनकी प्रतिभा के चर्चे होने लगे थे। उनकी शादी में अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण अडवाणी के अलावा इंदिरा गांधी भी शामिल हुई थी।

गौरतलब है कि भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली।  वरिष्ठ बीजेपी नेता लम्बे समय से गम्भीर रूप से बीमार थे और उन्हें नौ अगस्त से ECMO और IABP सपोर्ट पर रखा गया था।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदिरा गाँधीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया