लाइव न्यूज़ :

जब आडवाणी ने बताया अटलजी की किस खूबी से हो गया था कॉम्पलेक्स, 'लौहपुरुष' पब्लिक में हो गए थे भावुक

By भारती द्विवेदी | Updated: August 16, 2018 14:56 IST

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय इनदोनों के बाद अगर किसी ने पार्टी को आज के स्थान पर पहुंचाने में, जनता के मन में ये छाप छोड़ने में कि हमें जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं, वो अगर कोई है तो वो हमारे अटल जी हैं।

Open in App

अटल बिहारी वाजपेयी। एक ऐसा नाम जिन्हें क्या पार्टी, क्या देश की जनता, विरोधी तक प्यार और सम्मान देते हैं। भारतीय राजनीति में हर दूसरे दिन नेता एक-दूसरे के दोस्त और दुश्मन बनते रहते हैं लेकिन अटल-आडवाणी की जोड़ी भारतीय राजनीति का वो नाम है, जिनकी दोस्ती मिसाल मानी जाती है। साल 2011 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने 'समग्र अटल जी' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। उस कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने भाग लिया था। उस समय देश के राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भी वहां मौजूद थे।

उस कार्यक्रम में हर नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे। वहां लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे। अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर वो क्या सोचते हैं, उनकी अनुपस्थिति आडवाणी को कितनी खलती थी और उन दोनों की दोस्ती के क्या मायने थे, उसे लेकर उनका दर्द झलक उठा था।

लालकृष्ण आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी ये दोनों ही नाम एक-दूसरे के पूरक हैं। राजनीति में इनदोनों की जोड़ी एक मिसाल है। 'समग्र अटल जी' कार्यक्रम में पहुंचे आडवाणी ने अटल बिहारी के लिए कहा था- 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय इनदोनों के बाद अगर किसी ने पार्टी को आज के स्थान पर पहुंचाने में, जनता के मन में ये छाप छोड़ने में कि हमें जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं, वो अगर कोई है तो वो हमारे अटल जी हैं। मैं 47 में कराची छोड़कर भारत आया। अटल जी मेरा परिचय 1948 में हुआ था। तब मैं 21 साल का था और अटल जी शायद 24 साल के होंगे। तब से लेकर आज तक जिस प्रकार का साथ रहा मैं अपना परम सौभाग्य मनाता हूं। मुझे ये बात बेहद खटकती है कि कार्यक्रम में मैं आया हूं लेकिन अटल जी मौजूद नहीं हैं। कुछ समय पहले मैंने अपनी किताब का विमोचन किया था, उस समय भी अटलजी की अनुपस्थिति बहुत खटकी थी।' 

आडवाणी आगे कहते हैं- 'उनकी कविताओं से देशभक्ति टपकती है, प्रमाणिकता दिखती है। जो भी उऩको सुनता है, उनके संपर्क में आता है वो प्रेरित होता है। संपर्क में आने के बाद जब हम राजस्थान दौरा किया और उस दौरान जब मैंने पहली बार उनका व्याख्यन सुना था तो आप सबकी तरह मैं भी प्रेरित हुआ। लेकिन मेरे मन में एक कॉम्पलेक्स पैदा हो गया। मुझे लगा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीति में बोलने की क्षमता ऐसी होनी जरूरी है तो मैं राजनीति के उपयुक्त बिल्कुल नहीं हूं।'

देखिए कार्यक्रम में आडवाणी ने क्या कहा था:

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए