लाइव न्यूज़ :

‘यह किस तरह का राम राज्य है?’’, उप्र में मुस्लिम लड़के की पिटाई की घटना पर राउत ने पूछा

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 21 मार्च उत्तर प्रदेश के एक मंदिर में पानी पीने पर मुस्लिम लड़के को बुरी तरह पीटे जाने की घटना पर निराशा जताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि यह किस तरह का ‘‘राम राज्य’’ है।

राउत ने कहा कि यह घटना बताती है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में लिप्त होकर कुछ लोग भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, ‘‘यह घटना ऐसी भूमि पर हुई, जहां पर राम मंदिर बनने जा रहा है। यह किस तरह का राम राज्य है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किस तरह के हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं?’’

राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी करार दे दिया जाता है क्योंकि वह ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से इनकार कर देती हैं। लेकिन एक लड़के को पानी देने से इनकार करना और उसे बेदर्दी से पीटना भी हिंदू विरोधी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के विरोध में हैं, मुस्लिमों के विरोध में नहीं। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है