लाइव न्यूज़ :

केरल विमान हादसा: टेबलटॉप रनवे क्या होता है, कोझिकोड में एयर इंडिया का विमान कैसे हुआ हादसे का शिकार

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2020 12:55 IST

केरल के कोझिकोड में जिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हुआ वो एक टेबलटॉप रनवे है। टेबलटॉप रनवे पर हमेशा ही किसी भी विमान की लैंडिंग को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होती है। यहां से छूटी से चूक महंगी साबित हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल विमान हादसा: टेबलटॉप रनवे है कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्टभारत में मेंगलुरु और मिजोरम का लेंगपुई एयरपोर्ट भी है टेबलटॉप रनवे, पहले भी हुए हैं ऐसे हवाई अड्डों पर हादसे

केरल के कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा तब हुआ दुबई से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के समय हवाईपट्टी से फिसल गई। इन सबके बीच चर्चा कोझिकोड के एयरपोर्ट की भी हो रही है। 

कई जानकार बता रहे हैं कि बारिश और फिर कोझिकोड एयरपोर्ट के टेबलटॉप रनवे (Tabletop Runway) होने के कारण पायलट विमान को संभाल नहीं सके और ये फिसलकर खाई में जा गिरा।

इस हादसे में विमान के दो टुकड़े हो गए और एक टुकड़ा हवाई अड्डे के करीब खाई में गिरा। राहत वाली बात ये रही कि विमान में आग नहीं लगी। इस हादसे की एक बड़ी वजह बारिश को माना जा रहा है, जिसके कारण हवाई जहाज हवाई पट्टी पर फिसलते हुए बहुत दूर तक चला गया। जानकार मानते हैं कि वैसे भी टेबलटॉप रनवे पर विमान को लैंड कराना एक मुश्किल काम होता है।

टेबलटॉप रनवे क्या होता है?

टेबलटॉप रनवे वो होता है जिसे पहाड़ी क्षेत्र में बनाया जाते हैं। यह रनवे आम एयरपोर्ट के रनवे से न केवल काफी छोटे होते हैं बल्कि इसके लिए खास प्रशिक्षित और अनुभवी पायलट ही चाहिए होते हैं। आमतौर पर इन रनवे के दोनों तरफ या एक तरफ गहरी खाई होती है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। 

बारिश और धुंध में विमान को ऐसी जगहों पर लैंड कराना और मुश्किल हो जाता है। भारत में टेबलटॉप रनवे में केरल के कालीकट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (कोझिकोड), मंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (कर्नाटक) और मिजोरम में लेंगपुई एयरपोर्ट शामिल है। 

साल 2010 में मेंगलुरु में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

कोझिकोड के हादसे ने 2010 मेंगलुरु इंटरनेशल एयरपोर्ट पर हुए हादसे की याद ताजा कर दी। उस हादसे में भी एयर इंडिया का विमान दुबई से आ रहा था और ये रनवे पर फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा था। इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे।  कोझिकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात करें तो ये शहर से 28 किलोमीटर दूर करीपुर में है। मल्लपुरम से इसकी दूरी 25 किलोमीटर है।

टॅग्स :केरलविमान दुर्घटनाएयर इंडियादुबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना