लाइव न्यूज़ :

अमेठी में 70 साल में जो नहीं हुआ वह हमारी सरकार ने थोड़े समय में करके दिखा दिया: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 13:56 IST

Open in App

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जो अमेठी में 70 साल में नहीं हुआ वह हमारी सरकार ने थोड़े समय में करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि आज कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में अमेठी की चिकित्सा व्यवस्था सक्षम है।स्मृति ईरानी शनिवार से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जगदीशपुर में ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण करने के बाद ईरानी ने कहा कि 70 साल तक अमेठी को तमाम सुविधाओं से वंचित रखा गया, यहां तक कि अमेठी में एक ऑक्सीजन प्लांट भी नहीं था, लेकिन आज अमेठी में सात ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं और ऑक्सीजन के क्षेत्र में अमेठी पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैईरानी ने कहा, ''अमेठी मेरा घर है, परिवार है और परिवार की देखभाल कैसे की जाती है, यह मुझे पता है। मैं जो कहती हूं, वह करती हूं। आप सब ने देखा है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजने पड़ते थे लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसी व्यवस्था की कि अब कोरोना की जाँच अमेठी में हो रही है।''उन्होंने कहा, ''मैं अमेठी में रहूं या बाहर, मैं हर पल अमेठी की खबर रखती हूं, प्रशासन के संपर्क में रहती हूं और मेरा अधिकारियों से यह साफ कहना है कि मेरी अमेठी के लोगों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।''जगदीशपुर में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन, ट्रॉमा सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी अरुण कुमार. पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे मौजूद रहे। ईरानी ने अधिकारियों से ट्रॉमा सेंटर की चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी