संभावित उत्तराधिकारी की अटकलों पर क्या बोले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, हनीप्रीत के बारे में कही यह बात

By भाषा | Published: October 24, 2022 07:46 AM2022-10-24T07:46:27+5:302022-10-24T07:58:22+5:30

हनीप्रीत के बारे में बोलते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा, ‘‘उसे और अधिक खुशी मिले। हर कोई जानता है कि उसका नाम हनीप्रीत है, वह मेरी मुख्य शिष्या है। मैंने उसे एक नाम भी दिया है और मैं उसे रूह-दी या रूहानी दीदी कह कर पुकारता हूं...।’’

What did Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh say speculations possible successor said about Honey preet | संभावित उत्तराधिकारी की अटकलों पर क्या बोले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, हनीप्रीत के बारे में कही यह बात

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsडेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने संभावित उत्तराधिकारी की अटकलों पर बयान दिया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वे इस पंथ के प्रमुख है और आगे भी रहेंगे। राम रहीम ने हनीप्रीत के बारे में भी बयान देते हुए कहा है वे जिस भूमिका में है, वे आगे बी उसी में बनी रहेगी।

चंड़ीगढ़: पैरोल पर जेल से बाहर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने रविवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया कि सिरसा मुख्यालय वाले पंथ के प्रमुख के लिए उसके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में कोई उभरेगा। राम रहीम ने कहा कि यह केवल मीडिया की अटकलें हैं। 

पंथ के प्रमुख के संभावित उत्तराधिकारी पर क्या बोले राम रहीम 

डेरा प्रमुख ने कहा कि वह इस पंथ का प्रमुख है और रहेगा, जिसके हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राम रहीम उत्तर प्रदेश में अपने बरनवा आश्रम से ऑनलाइन प्रवचन कर रहा है, जिसमें उसके अनुयायियों समेत हरियाणा के कुछ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया है। 

भाजपा नेता भी डेरा सच्चा सौदा के ऑनलाइन सत्संग में हुए शामिल

जींद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा अन्य डेरा अनुयायियों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक ऑनलाइन सत्संग में शामिल हुए। अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख हाल में सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया, जिसके बाद वह बरनावा आश्रम गया था। 

उत्तराधिकार और हनीप्रीत पर क्या बोले राम रहीम 

सत्संग के एक वीडियो में उत्तराधिकार के मुद्दे पर बात करने से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने संकेत दिया कि हनीप्रीत (राम रहीम की मुख्य शिष्या) डेरा की व्यवस्था में जिस भी भूमिका में है, वह बनी रहेगी। 

साथ ही, कहा कि ‘‘उसे और अधिक खुशी मिले।’’ राम रहीम ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि उसका नाम हनीप्रीत है, वह मेरी मुख्य शिष्या है। मैंने उसे एक नाम भी दिया है और मैं उसे रूह-दी या रूहानी दीदी कह कर पुकारता हूं...।’’ 

इस मामले में दोषी ठहराए गए है राम रहीम

डेरा प्रमुख बागपत में डेरा के बरनवा आश्रम से केवल ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। राम रहीम को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भी दोषी ठहराया गया था। 

डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से भी अधिक समय पहले एक पत्रकार की हुई हत्या के मामले में 2019 में दोषी करार दिया गया था। 
 

Web Title: What did Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh say speculations possible successor said about Honey preet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे