'हजार बच्चों के साथ...क्या मैं शिलाजीत की रोटियां खाता था?', यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

By विनीत कुमार | Published: May 1, 2023 02:49 PM2023-05-01T14:49:12+5:302023-05-01T15:13:03+5:30

बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ लग रहे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए जवाब दिया है। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका चरित्रहनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ भी आरोप लगाए जा रहे हैं...'क्या मैं शिलाजित की रोटियां खाता था?'

WFI Chief Brij Bhushan controversial comment on wrestlers' protest says Did I eat Shilajit with roti | 'हजार बच्चों के साथ...क्या मैं शिलाजीत की रोटियां खाता था?', यौन शोषण के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

यौन आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का जवाब (फाइल फोटो)

Highlightsबृज भूषण शरण सिंह ने अपने यौन उत्पीड़न के पहलवानों के आरोपों पर आक्रामक रवैया अपनाते हुए जवाब दिया है।आरपों पर बोले बृज भूषण सिंह- मेरे चरित्रहनन का प्रयास किया जा रहा है।पहले 100 कहते थे...अब हजार कह रहे हैं, क्या में शिलाजीत की रोटियां खाता था: WFI चीफ

नई दिल्ली: महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चीफ और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने इस पूरे मुद्दे पर एक बार फिर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पहलवान उनका चरित्रहनन करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 1000 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जैसे कि 'मैं शिलाजीत की रोटियां खाता था।'

एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, 'पहले, वे कह रहे थे कि मैंने 100 बच्चों का यौन शोषण किया है। फिर वे कहने लगे कि ऐसा 1000 बच्चों के साथ हुआ। क्या मैं शिलाजीत की रोटियां खाता था?' सिंह ने आगे कहा, 'अगर ये लोग जंतर-मंतर जाते हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे पहलवान राजनीति से प्रेरित हैं।

इससे पहले सात महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह मामले एफआईआर दर्ज करेगी। 

इससे पहले सिंह ने कल आरोप लगाया कि विपक्षी दल पहलवानों को पट्टी पढा रहा है। दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें से एक पोस्को कानून के तहत दर्ज की गई है। सिंह डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद पर पिछले 12 साल से काबिज हैं।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में कांग्रेस, वामपथी दल, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहलवानों का समर्थन किया है। दिल्ली की जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन स्थल पर भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के नेता अभय चौटाला, जद (यू) नेता के सी त्यागी और भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी रविवार को पहुंचे थे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल भी शनिवार को पहलवानों से मिले थे। वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज पहलवानों से मिलने प्रदर्शन स्थल पर जा सकते हैं।

Web Title: WFI Chief Brij Bhushan controversial comment on wrestlers' protest says Did I eat Shilajit with roti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे