लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी मंत्रिमंडल में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: May 10, 2021 12:22 IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों को सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। इस दौरान तीन मंत्रियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल भवन में दिलाई गई शपथममता के मंत्रिमंडल में 8 महिलाओं को भी जगह दी गई है, आज मंत्रिमंडल की बैठक भी होनी हैपूर्व आईपीसी अधिकारी हुमायूं कबीर को भी मंत्रिमंडल में जगह, विभागों का बंटवारा शाम तक होगा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद सोमवार को ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल ने शपथ ली। इसमें कुल 43 मंत्री शामिल रहे। कोलकाता में तमाम कोविड गाइडलाइंस के बीच इन सभी ने राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों के तौर पर शपथ ली। 

वहीं डॉ. अमित मित्र समेत 3 मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी को शपथ दिलाई। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ममता बनर्जी ने 5 मई को ही तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। हालांकि उनके साथ किसी और मंत्री ने तब शपथ नहीं लिया था। 

ममता बनर्जी ने अपने नए मंत्रिमंडल में आठ महिला मंत्रियों को शामिल किया है। साथ ही पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी को भी इसमें जगह मिली है। अमित मित्रा को एक बार फिर से मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था।

ममता बनर्जी के कैबिनेट में इन्हें मिली जगह

ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में सुब्रतो मुखर्जी, पार्था चटर्जी, फिरहाद हाकिम, ज्योति प्रिया मल्लिक, मलय घटक, अरूप विश्वास, डॉक्टर शशि पांजा और जावेद अहमद खान जैसे नाम शामिल किए हैं।

पूर्व आईपीसी अधिकारी हुमायूं कबीर को भी इस मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके अलावा शोभनदेव चट्टोपाध्याय, साधन पांडेय, बंकिम चंद्र हाजरा, सोमेन महापात्रा, उज्जवल विश्वास, स्वपन देवनाथ, सिद्दिकुल्ला चौधरी, चंद्रनाथ सिन्हा को भी मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा कुछ अन्य चेहरे भी हैं। इसमें बंकिम हाजरा, रथीन घोष, पुलक रॉय, बिप्लव मित्र, अखिल गिरि, बीरवाह हांसदा, ज्योत्सना मांडी, सिउली साहा, बुलचिकी बराईक, श्रीकांत महतो, रथीन घोष मानस रंजन भुइयां शामिल हैं।

ममता ने शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को ही राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी दोपहर तीन बजे बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जा सकता है। 

बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है। वहीं, भाजपा को 77 सीटों से संतोष करना पड़ा।

ममता बनर्जी कैबिनेट की पूरी लिस्ट

कैबिनेट मंत्री

सुब्रतो मुखर्जीपार्थ चटर्जीअमित मित्रासाधना पांडेयज्योतिप्रिया मल्लिकबंकिम चंद्र हाजरामानस भूइयांसौमेन महापात्रामलय घटकअरूप विश्वासअरूप रॉयउज्जव विश्वासरथीन घोषफिरहाद हकीमचंद्रनाथ सिन्हाशोभनदेब चटोपध्यायब्रात्यू बासुपालुक रॉयशशि पांजामोहम्मद गुलाम रब्बानीबिप्लब मित्राजावेद अहमद खानस्वपन देबनाथसिदिकुल्लाह चौधरी

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

बेचारम मान्नासुब्रता साहाहुमायूं कबीरअखिल गिरीचंद्रिमा भट्टाचार्यरत्ना डे नागसंध्या रानी टुडुबालू चिक बरैकसुजीत बोसइंद्राणी सेन

राज्य मंत्री

दिलीप मंडलअकरुजमानसिउली साहाश्रीकांत महतोसबिना यासमिनबिरबाहा हांसदाज्योत्सना मंडीपरेश चंद्र अधिकारीमनोज तिवारी

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप