लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः विश्व भारती यूनिवर्सिटी के वीसी ने कैंपस के लिए मांगी CISF सुरक्षा, कहा- टीएमसी के वफादार हैं सिक्योरिटी गार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 09:44 IST

फिलहाल देश की किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थायी तौर पर अर्धसैनिक बलों, यहां तक की पुलिस की भी तैनाती नहीं की गई है। जानें क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के पदेन कुलपति और राष्ट्रपति इसके विजिटर हैं।चक्रबर्ती ने लिखा है कि वर्तमान समय में जो सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं वो टीएमसी की तरफ झुकाव रखते हैं

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में स्थित विश्व भारती यूनिवर्सिटी में स्थायी तौर पर सीआईएसएफ की तैनाती की मांग की गई है। वाइस चॉन्सलर बिद्युत चक्रबर्ती और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा है। इस निवेदन की एक कॉपी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के पदेन कुलपति और राष्ट्रपति इसके विजिटर हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चक्रबर्ती ने लिखा है कि वर्तमान समय में जो सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं वो टीएमसी की तरफ झुकाव रखते हैं इसलिए विश्व भारती के सिक्योरिटी ऑफिसर के आदेशों की अवहेलना करते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि जब भी गड़बड़ी के लिए गार्ड को निकाला जाता है तो टीएमसी कार्यकर्ता बचाव करने आ जाते हैं।

चक्रबर्ती ने अपने खत में लिखा, 'इस स्थिति में आपसे निवेदन है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कैंपस में सीआईएसएफ की तैनाती की जाए। देश की प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा भाव से विश्व भारती कैंपस में शांति और स्थिरता वापस लाने में मदद मिलेगी।' इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एचआरडी मंत्रालय इस निवेदन पर विचार कर रहा है और सीआईएसएफ से बात की जा रही है।

फिलहाल देश की किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थायी तौर पर अर्धसैनिक बलों, यहां तक की पुलिस की भी तैनाती नहीं की गई है। 2017 में भी ऐसी ही एक मांग बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने की थी। यह अभी भी विचाराधीन है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमानव संसाधन विकास मंत्रालयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव