लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः अमित शाह पहुंचे बांकुरा, कहा-ममता सरकार का मृत्युघंट बज चुका, बीजेपी की सरकार बनेगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2020 13:33 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी रोष को महसूस कर रहे हैं और इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे शाह ने मुख्यमंत्री पर केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के रास्ते में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया।आने वाले दिनों में यहां BJP की दो-तिहाई बहुमत की सरकार बननी जा रही है।कल रात से मैं पश्चिम बंगाल में हूं और ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों की भारी नाराजगी महसूस कर सकता हूं।

बांकुराः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल पहुंच गए हैं। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे की शुरुआत की।

शाह ने ममता सरकार पर हमला बोला। बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार का दमन चक्र BJP कार्यकर्ताओं के ऊपर ममता सरकार ने चलाया है। मैं निश्चित रूप से देख रहा हूं कि ममता सरकार का मृत्युघंट बज चुका है। आने वाले दिनों में यहां BJP की दो-तिहाई बहुमत की सरकार बननी जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारी रोष को महसूस कर रहे हैं और इस सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के दौरे पर आए शाह ने मुख्यमंत्री पर केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के रास्ते में रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया।

क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ कल रात से मैं पश्चिम बंगाल में हूं और ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों की भारी नाराजगी महसूस कर सकता हूं। हमें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में बदलाव लाने का पूरा भरोसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। हम पश्चिम बंगाल में अगली सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ बनाएंगे।’’ शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों और हत्याओं को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की। 

टॅग्स :वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब