लाइव न्यूज़ :

Breaking News: पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष की सीट पर भाजपा पराजित, खड़गपुर सदर उपचुनाव में टीएमसी के प्रदीप सरकार जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2019 15:15 IST

पश्चिम बंगाल उप चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने उपचुनाव के नतीजे पर कहा है कि भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तपन देब सिन्हा ने कलियागंज विधानसभा उपचुनाव में 2,304 वोटों से जीत दर्ज की

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी उम्मदीवार प्रदीप सरकार ने 20,811 वोटों से जीत हासिल की है। खड़गपुर सदर के बीजेपी विधायक दिलीप घोष के इसी साल मेदिनीपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के कारण यहां चुनाव कराए गए।

"भाजपा अपने अहंकार का परिणाम भुगत रही है"

पश्चिम बंगाल की कालियागंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत का श्रेय राज्य की जनता को देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा अपने अहंकार और राज्य के लोगों को ‘‘अपमानित’’ करने का परिणाम भुगत रही है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल के तपन देब सिन्हा ने कालियागंज सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2,304 मतों से हराया। तृणमूल दो अन्य विधानसभा सीटों खड़गपुर सदर और करीमपुर में भी क्रमश: 15,000 एवं 28,000 मतों से बढ़त बनाये हुए हैं।

उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया, ‘‘हम इस जीत का श्रेय बंगाल की जनता को देते हैं। भाजपा अपने अहंकार और बंगाल के लोगों को अपमानित करने का परिणाम भुगत रही है।’’ उन्होंने कहा कि माकपा और कांग्रेस खुद को मजबूत करने के बजाय पश्चिम बंगाल में भाजपा की मदद कर रही हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर हुए चुनाव में से दो पर टीएमसी के उम्मीदवार जीत गए हैं और एक सीट पर आगे चल रहे हैं। करीमपुर सीट से टीएमसी के बिमलेंदु सिन्हा रॉय 28 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी के प्रदीप सरकार 16 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos