लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: हीट वेव के कारण सोमवार से एक हफ्ते तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय; सीएम ममता ने किया एलान

By आजाद खान | Updated: April 16, 2023 16:44 IST

बताया जा रहा है कि सीएम ममता ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक हफ्ते तक बंद रहने का एलान किया है। उन्होंने यह एलान इसलिए किया है क्योंकि उन्हें काफी दिनों से स्कूल जा रहे बच्चों के माता पिता से लगातार उन्हें शिकायत मिल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहीट वेव को देखते हुए सीएम ममता ने एक एलान किया है। उन्होंने एक हफ्ते के लिए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रहने की बात कही है। इससे पहले वे गर्मी की छुट्टियों को दो मई तक तीन सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह एलान किया है कि गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें कुछ दिनों से यह शिकायत मिल रही थी कि इस हीट वेव के कारण जो बच्चे स्कूल जा रहे थे, उन लोगों ने सिर दर्द और  अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत की थी। 

बता दें कि इससे पहले सीएम ममता ने राज्य के सभी स्कूलों से गर्मी की छुट्टियों को दो मई तक तीन सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की थी। ऐसे में जब राज्य में हीट वेव का का असर ज्यादा बढ़ गया तो सीएम ममता ने एक हफ्ते की छुट्टी का एलान किया है। 

राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालय रहेंगे बंद

सीएम ममता बनर्जी ने यह एलान किया है कि जिस तरीके से राज्य में पिछले कुछ दिनों से गर्मी पड़ रही है, उसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने सोमवार यानी 17 अप्रैल से एक सप्ताह के लिए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानें को बंद रहने को कहा है। ऐसे में सीएम के एलान के बाद राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। 

ऐसे में इस संबंध में रविवार को एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी किया गया है। इस अधिसूचना में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों को अलग किया गया है यानी इन दो जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे।

यही नहीं सीएम ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे दिन में 12 बजे से 4 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलें और जो भी जरूरी काम है, वे इससे पहले ही करने की कोशिश करें। 

19 अप्रैल तक राज्य में रहेगी लू की स्थिति

बता दें कि इससे पहले सरकार ने राज्य संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को दो मई तक तीन सप्ताह तक बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं अगर बात करेंगे राज्य में तापमान का तो यहां के अधिकतर जगहों पर दिन का तापमान  40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

यही नहीं मौसम विभाग की अगर माने तो राज्य में 19 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीSchool EducationUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया