लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 2024 तक आरएसएस की 700 नई शाखाओं के विस्तार की योजना, फिलहाल 1900 शाखाएं है मौजूद

By विशाल कुमार | Updated: November 17, 2021 15:07 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. हालांकि, यह फैसला पिछले महीने कर्नाटक के धारवाड़ में हुए आरएसएस की संगठन बैठक में किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं।पश्चिम बंगाल में आरएसएस की 1900 शाखाएं मौजूद हैं। 2024 तक पश्चिम बंगाल में 700 नई शाखाओं का विस्तार करने की योजना।

कोलकाता: भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) साल 2024 तक पश्चिम बंगाल में 700 नई शाखाओं का विस्तार करते हुए उन्हें गांव-गांव में फैलाने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में आरएसएस की 1900 शाखाएं मौजूद हैं।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. हालांकि, यह फैसला पिछले महीने कर्नाटक के धारवाड़ में हुए आरएसएस की संगठन बैठक में किया गया था।

दक्षिण कोलकाता के लिए आरएसएस के आधिकारिक प्रतिनिधि ने कहा कि हमारा गांवों में शाखाओं को मंडल स्तर तक और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक ले जाने का इरादा है. वर्तमान में मंडल व वार्ड में करीब 30 फीसदी उपस्थिति है।

अपने बंगाल दौरे के दौरान भागवत ने कोलकाता स्थित केशव भवन में आरएसएस से जुड़े 40 संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के करीब 350 प्रतिष्ठित लोग भी उनसे मिले।

टॅग्स :आरएसएसपश्चिम बंगालBJPमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो