लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया, राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ‘निष्क्रियता’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 13, 2022 06:58 IST

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि लोग उनके बयानों को सुनने को तैयार नहीं हैं। लोगों को अब उनके ट्वीट में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोग चाहते हैं कि वह कार्रवाई करें क्योंकि कार्रवाई करने का समय आ गया है। राज्य के लोग चाहते हैं कि वह उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से राहत दें।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की प्रदेश इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां राजभवन के सामने प्रदर्शन किया।राज्य में ‘कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने’ का दावा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बैठने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ‘निष्क्रियता’ का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राजभवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

भाजपा की प्रदेश इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां राजभवन के सामने प्रदर्शन किया और राज्य में ‘कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने’ का दावा करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून का शासन नहीं है और लोग राज्यपाल की ओर देख रहे हैं क्योंकि वह संविधान के संरक्षक हैं।

भट्टाचार्य ने कहा, ''लोग उनके बयानों को सुनने को तैयार नहीं हैं। लोगों को अब उनके ट्वीट में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोग चाहते हैं कि वह कार्रवाई करें क्योंकि कार्रवाई करने का समय आ गया है। राज्य के लोग चाहते हैं कि वह उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से राहत दें।''

वहीं, भाजपा नेता और कोलकाता नगर निगम के पार्षद साजल घोष के नेतृत्व में करीब 20 प्रदर्शनकारियों ने ‘ई तृणमूल आर नोय’ (यह तृणमूल कांग्रेस सरकार अब और नहीं) जैसे नारे लगाये और उन्होंने तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राजभवन के मुख्य द्वार के सामने बैठने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के हस्तक्षेप की मांग करते हुए घोष ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में इस अराजकता को रोकने के लिए तत्काल अनुच्छेद 365 लागू किया जाना चाहिए।’’

संविधान के अनुच्छेद 365 के तहत, यदि कोई राज्य सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप काम नहीं कर पाती तो केंद्र सरकार राज्य के प्रशासनिक कामकाज अपने हाथ में ले सकती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा के लगभग 20 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। हालांकि निजी मुचलकों पर उन्हें छोड़ दिया गया।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी शर्मनाक हार को अभी तक स्वीकार नहीं कर पाई है और अब एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPजगदीप धनखड़ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत