लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल हिंसा: रामनवमी जुलूस में बंदूक लहराने का आरोपी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2023 13:28 IST

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मुंगेर से 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। बंगाल में रामनवमी की रैली के दौरान हिंसा के बाद वायरल हुए एक वीडियो में ये शख्स हाथ में हथियार लिए नजर आया था।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी उत्सव के दौरान हथियार लहराने के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार।पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बिहार के मुंगेर से युवक को किया गिरफ्तार।

मुंगेर: पश्चिम बंगाल की पुलिस ने रामनवमी उत्सव के दौरान हथियार लहराने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामनवमी पर हिंसा के बाद वायरल हुए एक वीडियो में सुमित शॉ नाम का यह युवक हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा नजर आ रहा है। इस युवक को बिहार मुंगेर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शॉ ने माना है कि रामनवमी रैली के दौरान वह हथियार लिए हुए था।

वायरल वीडियो को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी ट्वीट किया था, जिसमें युवक हथियार के साथ नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं।

अभिषेत बनर्जी के वीडियो पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी थी। भाजपा ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया था कि वायरल हो रहा वीडियो रामनवमी की रैली के दौरान का नहीं है, जिसे बंगाल के हावड़ा में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।

बता दें कि बंगाल के हूगली और हावड़ा में रामनवमी रैली के दौरान गुरुवार को हिंसा भड़क गई थी। दो गुटों में झड़प के बाद कई गाड़ियों और दुकानों को आग लगा दी गई थी। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए। हालात ये हो गए कि पुलिस को हालात को संभालने के लिए आंसू गैस तक का इस्तेमाल करना पड़ा। अब हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन तनाव भी बरकरार है।

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के रिसड़ा शहर में एक बार फिर से इसी हफ्ते झड़प देखने को मिली। फिलहाल ज्यादातर दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू हैं। इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं और पुलिस ने लोगों ने शांति बनाए रखने तथा अफवाहों से बचने का अनुरोध किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालराम नवमीबिहार समाचारटीएमसीAbhishek Banerjeeभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos