लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा, दिल्ली में कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 22, 2021 23:39 IST

कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण 28 अप्रैल से कोविन या आरोग्य सेतु ऐप पर शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजीकरण के लिए प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज पहले के चरण की तरह ही हैं। तीसरे चरण के तहत 18 साल अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति देने की घोषणा की है।बंगाल में छोटी-छोटी रैलियां करेगी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपना प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरा रद्द कर दिया। पीएम ने ट्वीट करके जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के अलावा देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं सहित कुल तीन महत्वपूर्ण बैठकें कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इन अहम बैठकों के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का अपना प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के लिए मैं कल एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा। इसकी वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जा सकूंगा।’’

प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल में कोई चुनावी कार्यक्रम तय नहीं है। ऐसे में समझा रहा है कि अब वह राज्य में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। भाजपा ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में छोटी-छोटी रैलियां करेगी जिसमें 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे।

इसके बाद तय हुआ था कि प्रधानमंत्री शनिवार की प्रस्तावित रैलियों की जगह सिर्फ शुक्रवार को ही चुनावी कार्यक्रम करेंगे। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार को तीन अहम बैठकें करेंगे। उनकी पहली बैठक सुबह नौ बजे होगी जो आंतरिक होगी। इसमें कोविड-19 की ताजा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री की दिन की दूसरी बैठक सुबह 10 बजे होगी, जिसमें वह कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न 12.30 बजे देश के अग्रणी ऑक्सीजन निर्माताओं से बातचीत करेंगे। ज्ञात हो कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद रैलियां करने को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। प्रधानमंत्री की यह बैठकें ऐसे समय हो रही है जब देश में कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है और कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?