लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश से लापता हुई थी महिला, साल भर बाद बंगाल में मिली; हैम रेडियो की पहल से कुछ ऐसे हुई परिवार से मुलाकात

By आजाद खान | Updated: December 20, 2021 11:27 IST

हैम रेडियो की मदद से बांग्लादेश से लापता एक महिला करीब साल भर बाद अपने परिवार वालों से मिलने में कामयाब रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल भर से लापता एक महिला हैम रेडियो के अनोखे पहल के कारण अपने परिवार वालों से मिलने में कामयाब रही।महिला का नाम रजीया बीवी बताया जा रहा है जो मांसिक रुप से बीमार है।हैम रेडियो इससे पहले भी कई लोगों को उसके परिवार वालों से मिलवा चुका है।

भारत: हैम रेडियो ने फिर से साल भर से लापता एक महिला को सीमा पार उसके परिवार वालों से मिलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सीमा पार बांगलादेश की रहने वाली है। कई महिने से लापता इस महिला का तब पता चला जब हैम रेडियो ने उसकी बात वीडियो काल पर उसके घर वालो से कराया। बताया जा रहा है कि महिला की मांसिक हालत ठीक नहीं थी और वे अपने घर से कई महिनों से लापता थी। बता दें कि इससे पहले और भी हैम रेडियो ने लोगों की मदद की है और उन्हें उनके अपनों से मिलाया है।

साल भर से लापता थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला का नाम रजीया बीवी है और वे बांग्लादेश के बरिशाल जिले की रहनी वाली है। उसके परिवार वालों का कहना है कि रजीया पिछले साल ईद से लापता थी। उसके घर वालों ने उसे बहुत खोजा पर उसका कुछ पता नहीं चला था। वहीं अब हैम रेडियो की मदद से रजीया जहां अपने घर वालों से मिली तो इससे उसके घर वाले भी काफी खुश है। रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि रजीया को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 6 महीने पहले बेहोशी के हालत में पाया गया था। इसके बाद उसकी इलाज के लिए उसे झारग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कुछ ऐसे मिलाया हैम रेडियो ने महिला को उसके घरवालों से 

बताया जा रहा है कि रजीया का पता सबसे पहले सुजाता भट्टाचार्य और निर्मलेंदु महतो को मिला था। ये हैम रेडियो के लिए वलंटियर के रुप में काम करती हैं। इसके बाद इन लोगों ने महिला से मुलाकात की और मामले को हैम रेडियो के सचिव तक पहुंचाया। हैम रेडियो के पहल से रजीया बीवी ने पहली बार अपने परिवार वाले से वीडियो काल पर बात की। बता दें कि रजीया के साथ दो और लोग थे जिस हैम रेडियो ने उनके परिवार वालों से मिलाया है। इसके अलावा पिछले महीने इस रेडियो ने झारखंड से 37 साल से लापता एक और महिला को भी उसके परिवार वालों से मिलाया था। 

टॅग्स :भारतबांग्लादेशपश्चिम बंगालझारग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना