लाइव न्यूज़ :

CAB और एनआरसी पर ममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को बुलाई तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की बैठक

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2019 14:27 IST

ममता बनर्जी ने इससे पहले बुधवार को कहा कि राज्य की प्रकृति विविधता में एकता की है और यहां के लोग जाति, पंथ और धर्म के आधार पर नहीं बंटे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को बुलाई टीएमसी नेताओं की बैठकनागरिक संशोधन विधेयक और एनआरसी को लेकर ममता ने बुलाई बैठक

नागरिक संशोधन विधेयक (सीएबी) के लोकसभा और राज्य सभा से पास होने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में हो रहे विरोध के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ममता बनर्जी ने सीएबी और एनआरसी पर अपने पार्टी के नेताओं की बैठक 20 दिसंबर को बुलाई है। सीएबी पास होने पर बुधवार को असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी प्रदर्शन हुए।

हालात यहां तक हो गये कि त्रिपुरा और असम में कुछ जगहों पर सेना की तैनाती करनी पड़ी। त्रिपुरा सहित असम के 10 जिलों में इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगाई गई है। बहरहास, ममता बनर्जी ने बुधवार को भी केंद्र सरकार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। टीएमसी इस विधेयक के खिलाफ है।

ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य की प्रकृति विविधता में एकता की है और यहां के लोग जाति, पंथ और धर्म के आधार पर नहीं बंटे हुए हैं। नागरिक संशोधन विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले गैर मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। 

बनर्जी ने बुधवार को बंगाल व्यापार सम्मेलन में कहा, 'राज्य की आत्मा के मूल में विविधता में एकता है और हम लोगों को जाति, पंथ और धर्म के आधार पर नहीं बांटते। हम एकजुट रहने में विश्वास करते हैं। हम एक परिवार हैं और यहां रह रहा कोई भी नहीं कह सकता है कि वह वंचित है।' 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालनागरिकता संशोधन बिल 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप