West Bengal: ईद के मौके पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा, लगाया ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने का आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2025 11:32 IST2025-03-31T11:32:25+5:302025-03-31T11:32:48+5:30
West Bengal: रेड रोड पर ईद की नमाज के कार्यक्रम में बोलते हुए बनर्जी ने कहा, "दंगों को बढ़ावा देने के लिए उकसावे की कोशिश की जा रही है, लेकिन कृपया इन जाल में न फंसें।

West Bengal: ईद के मौके पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा, लगाया ‘विभाजनकारी राजनीति’ करने का आरोप
West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे उकसावे में आएं जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई भी तनाव पैदा न कर सके।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यहां ‘रेड रोड’ पर ईद की नमाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दंगे भड़काने के लिए उकसाने की कोशिश की जा रही है, कृपया इस प्रकार के जाल में न फंसें। पश्चिम बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है। राज्य में कोई भी तनाव पैदा नहीं कर सकता।’’
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee at Eidgah in Kolkata on the occasion of #EidAlFitr
— ANI (@ANI) March 31, 2025
She says "We are secular. Navratri is going on; I extend my best wishes for that as well, but we do not want riots to take place. Common people do not involve in such things only… pic.twitter.com/wfmCsuYgEY
बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर उन्हें (भाजपा को) अल्पसंख्यकों से समस्या है तो क्या वे देश का संविधान बदल देंगे?’’ उन्होंने भाजपा की ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ के प्रति अपना विरोध दोहराते हुए कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखती हैं।
"Aaj Lal, Gerua ek ho gaya": Mamata Banerjee hits out at oppn amid tensions over Mothabari violence
— ANI Digital (@ani_digital) March 31, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/DvCURfCeX9#MamataBanerjee#Eid#MothabariViolencepic.twitter.com/GoG45lqzED
मुख्यमंत्री ने ‘‘भाजपा की विभाजनकारी राजनीति’’ को ऐसी ‘‘जुमला राजनीति’’ कहा जिसका उद्देश्य लोगों को विभाजित करना है।
VIDEO | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) participates in Eid celebrations organised by Calcutta Khilafat Committee at Red Road.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2025
She says, “I was asked if I am a Hindu. I said, I am a Hindu, I am a Muslim, I am a Sikh, I am an Indian. What can you do?… pic.twitter.com/A4K3pqbxcE