लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पश्चिम बंगाल में अब तोड़ी गई अबुल कलाम आजाद की मूर्ति, सत्ताधारी TMC पर लग रहे हैं आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 28, 2018 11:38 IST

पश्चिम बंगाल में इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

Open in App

कोलकता, 28 मार्च;  पश्चिम बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा को तोड़ा गया है। रामनवमी की रैली में भड़की हिंसा के बाद अबुल कलाम आजाद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह रैली टीएमसी के नेताओं द्वारा कराई गई थी। 

घटना रविवार 25 मार्च की है। कोलकता के 40 किलोमीट दूर भातापारा इलाके की है। रामनवमी को हुई इस हिंसा में एक शख्स की मौत भी हो गई थी। खबरों के मुताबिक  उपद्रवियों द्वारा अबुल कलाम की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद हिंसा भड़की है। गौरतलब है कि रामनवमी के दिन पश्चिम बंगाल के विभिन्‍न इलाकों में हिंसा हुई थी। जिसका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा विरोध किया था। इस रैली में स्थानीय टीएमसी नेताओं के साथ एमएलए अर्जुन सिंह और भाटपाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मकसूद आलम ने भी हिस्सा लिया था। रैली शाम के 4 बजे शुरू हुआ। रैली में तलवार और त्रिशूल लेकर शामिल थे।ममता बनर्जी ने राज्‍य के पुलिस महानिदेशक को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  रामनवमी के मौके पर हथियार के साथ जुलूस निकालने को लेकर सीएम ममता ने आगाह किया था। बीजेपी, आरएसएस, विश्‍व हिंदू परिषद और अन्‍य दक्षिणपंथी संगठनों ने सशस्‍त्र जुलूस निकालने की बात कही थी।

गौरतलब है कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामल त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को तोड़ने के बाद से शुरू हुआ है।  लेनिन की मूर्ति के बाद तमिलनाडु में पेरियार, कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, केरल में महात्मा गांधी, यूपी में अंबेडकर के बाद भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ हुई थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?