लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः TMC कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को दिखाए काले झंडे, ममता और जगदीप धनखड़ के बीच चल रहा वाकयुद्ध 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2019 15:59 IST

पश्चिम बंगालः प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मुर्शिदाबाद के डोमकाल में काले झंडे दिखाए गए हैं। ये झंडे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बुधवार (20 नवंबर) को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब वह मुर्शिदाबाद के डोमकाल जा रहे थे।राज्यपाल वापस जाओ के नारे भी लगाए।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बुधवार (20 नवंबर) को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब वह मुर्शिदाबाद के डोमकाल जा रहे थे। इस दौरान उन्हें काल झंडे दिखाए गए हैं। साथ ही साथ राज्यपाल वापस जाओ के नारे भी लगाए। बता दें, धनखड़ जुलाई के अंत में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने थे, तब से उनके और राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर वाकयुद्ध चल रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मुर्शिदाबाद के डोमकाल में काले झंडे दिखाए गए हैं। ये झंडे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखाए हैं। साथ ही साथ उन्होंने राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए व उन्हें 'गवर्नर गो बैक' की तख्तियां लिए हुए भी देखा गया है।  उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का की यात्रा के लिए धनखड़ को एक हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की अनुमति देने का अनुरोध राज्य सरकार ने ठुकरा दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल की यात्रा के लिये हेलीकॉप्टर की जरूरत पर सवाल उठाते हुए इसे 'बेतुका' और 'जनता के पैसे का दुरुपयोग' करार दिया था। 

इसके बाद धनखड़ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी को भी 'लक्ष्मण रेखा' नहीं लांघनी चाहिए। राज्यपाल और ममता बनर्जी सरकार के बीच वाकयुद्ध चलता रहता है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग अपनी 'जुबान पर लगाम नहीं लगा रहे' लेकिन इसके बावहजूद वह राज्य में लोगों की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे। 

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धनखड़ पर परोक्ष हमला करते हुए कहा था कि संवैधानिक पदों पर आसीन लोग बीजेपी के मुखपत्र बन गए हैं। बनर्जी ने धनखड़ पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगाया था। धनखड़ ने बनर्जी के इस आरोप पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा था कि क्रिकेट के खेल में हर गेंद को खेलने की आवश्यकता नहीं होती। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया