लाइव न्यूज़ :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी कांग्रेस छोड़ तृणमूल में शामिल, नहीं थम रहा दूसरी पार्टियों से आने वालों का सिलसिला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 5, 2021 17:13 IST

विधानसभा चुनाव के बाद अन्य पार्टियों के नेताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के बाद अन्य पार्टियों के नेताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस से अभिजीत मुखर्जी की विदाई को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विधानसभा चुनाव के बाद अन्य पार्टियों के नेताओं का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कोलकाता में स्थित तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और पार्टी के महासचिव और मंत्री पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में मुखर्जी को पार्टी में शामिल किया गया। 

कुछ समय पहले ही अभिजीत मुखर्जी ने ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ बैठक की थी। तभी से उनके कांग्रेस छोड़कर तृणमूल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ममता बनर्जी की सहमति के बाद मुखर्जी को पार्टी में शामिल कराया गया है। 

मुखर्जी दो बार सांसद रहे 

अभिजीत मुखर्जी दो बार जंगीपुर से सांसद रह चुके हैं। साथ ही नहटाटी से विधायक भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत को भाजपा मुक्त करने और समाज को एक करने के ममता बनर्जी के संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा को सांप्रदायिक ताकत बताते हुए कहा कि भाजपा की ताकत को ममता बनर्जी ने रोक दिया है। उनके सहयोग से देश भर में भाजपा को रोकने में सफलता मिलेगी। 

मुखर्जी की विदाई बड़ा झटका

विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत के साथ एक बार फिर राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया था। वहीं कांग्रेस को चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली थी। ऐसे में पार्टी से अभिजीत मुखर्जी की विदाई को बड़ा झटका माना जा रहा है। दूसरी ओर, लेफ्ट पार्टियों को भी लोगों ने नकार दिया था। चुनाव के बाद से ही तमाम बड़ी पार्टियों के नेताओं का तृणमूल में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा से कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकता तृणमूल में शामिल हुए हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीप्रणब मुख़र्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?