लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: घरों में काम करने वाली मेड को बीजेपी ने दिया है टिकट, पति करते हैं प्लंबर का काम

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 12:45 IST

बीजेपी ने पूर्व बर्धमान जिले के आउसग्राम विधानसभा सीट से कलिता माझी को टिकट दिया है जो घरों में मेड का काम करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व बर्धमान जिले के आउसग्राम विधानसभा सीट से कलिता माझी को बीजेपी ने दिया है टिकटकलिता माझी ने चुनाव प्रचार के लिए एक महीने की छुट्टी ली है, हर माह कमा पाती हैं 2500 रुपये बीजेपी ने पहली बार इस सीट से उम्मीदवार उतारा है, पूर्व में टीएमसी की यहां से होती रही है जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां और उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुटे हैं। इस चुनाव में एक बेहद दिलचस्प उम्मीदवार कलिता माझी भी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरी हैं। उन्हें बीजेपी ने पूर्व बर्धमान जिले के आउसग्राम विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

कलिता माझी का चुनावी मैदान में उतरना दिलचस्प क्यों है, इसकी एक अहम वजह है। दरअसल, वे अपना परिवार चलाने के लिए लोगों के घरों में काम करती हैं। वे चार घरों में जाकर काम करती हैं और महीने का 2500 रुपये कमा पाती हैं।

हालांकि, साथ ही सक्रिय राजनीति में भी वे पांच साल से बनी हुई हैं। उनकी जिंदगी में नया मोड़ उस समय आया जब बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार टिकट मिलने के बाद अब उन्होंने घरों में काम करने से एक महीने की छुट्टी ले ली है और पूरा ध्यान चुनाव प्रचार पर लगा रही हैं। कलिता माझी बताती हैं, 'मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मुझे ये मौका मिलेगा। अब मैं प्रचार पर ध्यान दे रही हूं और जिनके लिए मैं काम करती थी, उन्होंने भी मुझे जाकर प्रचार करने और चुनाव में जीत हासिल करने को कहा है।'

कलिता माझी का मानना है कि चूकी वे बतौर मेड काम करती हैं इसलिए आम लोगों और अपने इलाके के गरीब लोगों की परेशानियों को अच्छे से समझती हैं। इनके परिवारवाले और पड़ोसियों को उम्मीद है कि अगर कलिता माझी जीत हासिल करती हैं तो विकास के काम करेंगी।

इलाके का मुख्य मुद्दा एक बेहतर अस्पताल बनाने का है ताकि गांव के लोगों को इलाज के लिए हमेशा बर्धमान नहीं जाना पड़े। इसके अलावा रोजगार के अवसर पैदा करना और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

पति करते हैं प्लंबर का काम

कलिता मांझी के पति प्लंबर का काम करते हैं और बेटा आठवीं क्लास में पढ़ रहा है। कलिता के बेटे पार्थ माझी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि वो चुनाव लड़ रही है। मैं चाहता हूं कि वो जीते।'

वहीं, कलिता की सास संदा माझी ने भी बहू पर गर्व जताते हुए कहा कि अगर वो जीत जाती है तो गांव की काया बदल जाएगी। बता दें कि बीजेपी ने पहली बार इस सीट से किसी उम्मीदवार को उतारा है। इससे पूर्व में यहां टीएमसी की जीत होती रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया