लाइव न्यूज़ :

बंगाल में धार्मिक स्‍थलों पर मिला मांस, सीएम ममता बनर्जी बोलीं-आरएसएस, बीजेपी करवाना चाहते हैं दंगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 6, 2018 02:50 IST

ममता ने पुलिस से दोषियों को पकड़ने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सामुदायिक विकास समितियां गठित करने का आग्रह किया और इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा घटनाओं पर नजर रखने के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।

Open in App

कोलकाता, 5 मार्च: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) पर धार्मिक जगहों पर गुप्त रूप से मांस फेंककर सांप्रदायिक दंगा कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। ममता ने पुलिस से दोषियों को पकड़ने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में सामुदायिक विकास समितियां गठित करने का आग्रह किया और इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा घटनाओं पर नजर रखने के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए कहा।

बनर्जी ने झारग्राम में आयोजित प्रशासनिक बैठक में कहा, "उन लोगों ने हाल में नई साजिश को शुरू किया है। वे लोग कुछ लोगों को पैसे दे रहे हैं और उन्हें मंदिर और मस्जिद में मांस फेंकने के लिए कह रहे हैं। यह एक साजिश है, भाजपा और आरएसएस द्वारा जानबूझकर सांप्रदायिक दंगा फैलाने का प्रयास है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "वे लोग दो समुदायों में दंगा शुरू करवाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। मैं निश्चिंत हूं कि वे लोग रामनवमी में इसी तरह की ट्रिक अजमाने की कोशिश करेंगे। मुझे यह देखने की जरूरत नहीं है कि कौन हिंदू है कौन मुसलमान है। मैं सभी के पक्ष में हूं। एक अपराधी एक अपराधी है।"बनर्जी ने कहा कि उन्होंने सभी पुलिस थानों के प्रभारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। 

उन्होंने कहा, "हमने ऐसी घटनाएं उत्तर 24 परगना जिले में दो जगहों पर कम अंतराल में देखी हैं। हाबरा में भाजपा-आरएसएस के लोग इस मामले में गिरफ्तार हुए हैं। इसलिए मैं उनका नाम ले रही हूं। अगर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले में गिरफ्तार होते, तो मैं उनका नाम भी लेती।"

उन्होंने कहा, "इस पर नजर रखने के लिए स्थानीय लोगों को जोड़ें। अगर कोई ऐसे अपराधी को पकड़ता है तो उसे एक हजार रुपये की इनामी राशि दें। अगर वे सफलतापूर्वक ऐसे अपराधियों को पकड़वाते हैं तो मैं कुछ को नौकरी दूंगी और कुछ को धनराशि दूंगी।"

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?