लाइव न्यूज़ :

गुंडे-मवाली कर रहे हैं राम के नाम का दुरुपयोग, कभी राम को बंदूक के साथ देखा क्या: ममता बनर्जी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 17:16 IST

रविवार सुबह पुरुलिया इलाके में तलवार लेकर रैली निकाली गई थी। रैली में बजरंग दल के सदस्य हाथ में तलवार लेकर श्रीराम के नारे लगा रहे थे।

Open in App

कोलकता, 26 मार्च; पश्चिम बंगाल में रविवार 25 मार्च को रामनवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा एक रैली में हथियार लहराए जाने के बाद विवाद काफी बढ़ गया था। इस घटना के द्वारा बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, हथियारों पर बैन लगाए जाने के बावजूद इन्हें रैली में लाया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भी आपने राम को बंदूक के साथ देखा है क्या...?

ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ बदमाश राम के नाम का दुरुप्रयोग कर रहे हैं। आपके कभी राम को बंदूक के साथ देखा है क्या? मैं शांतिपूर्ण तरीके की रैली चाहती हूं। ये मैं कतई सहन नहीं करूंगी कि रैली के दौरान कोई किसी को नुकसान पहुंचाए। रविवार सुबह पुरुलिया इलाके में तलवार लेकर रैली निकाली गई थी। रैली में बजरंग दल के सदस्य हाथ में तलवार लेकर श्रीराम के नारे लगा रहे थे। खबर यह भी है कि प्रशासन की तरफ से रैली को अनुमति नहीं दी गई थी। उधर सिलीगुड़ी में भी राम मंदिर महोत्सव समिति ने तलवारों के साथ रैली निकाली गई थी। 

वहीं, बर्धमान जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए रामनवमी के कार्यक्रम में कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर थी। तृणमूल कांग्रेस का कहना था कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है