लाइव न्यूज़ :

नारद स्टिंग ऑपरेशनः पश्चिम बंगाल के पूर्व एसपी HMS मिर्जा की बढ़ सकती मुश्किलें, CBI ने भेजा समन  

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2019 11:15 IST

Narada sting operation case: नारद टेप में तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और मंत्रियों को एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित कारोबारी को लाभ पहुंचाने के बदले में उससे रुपये लेते दिखाय गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई ने बुधवार को पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल में बर्दवान के पूर्व पुलिस निरीक्षक एचएमएस मिर्जा को समन भेजा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक जून को कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी और राज्य के उपभोक्ता मंत्री सदन पांडे की बेटी श्रेया पांडे समेत चार लोगों को समन भेजा था। इससे पहले सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में कहा था कि अगर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो गई तो नारद स्टिंग टेप मामले में आरोपपत्र एक महीने में दायर होने की संभावना है।

नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) ने बुधवार (पांच जून) को पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल में बर्दवान के पूर्व पुलिस निरीक्षक एचएमएस मिर्जा को समन भेजा है। बता दें, नारद टेप में तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और मंत्रियों को एक स्टिंग ऑपरेशन में कथित कारोबारी को लाभ पहुंचाने के बदले में उससे रुपये लेते दिखाय गया है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक जून को कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी और राज्य के उपभोक्ता मंत्री सदन पांडे की बेटी श्रेया पांडे समेत चार लोगों को समन भेजा था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अन्य दो लोग अभिजीत गांगुली और मलॉय भट्टाचार्य हैं। रत्ना चटर्जी को छह जून को पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि श्रेया पांडे को 13 जून, अभिजीत गांगुली को 10 जून और मलॉय भट्टाचार्य को 11 जून को पेश होने के लिए कहा गया। इस टेप में दिखाई दिया कि पूर्व महापौर ने कथित तौर पर रिश्चत ली और फिर उसे एक तौलिये में रख लिया। मेयर की पत्नी को इसलिए तलब किया गया क्योंकि सोवन चटर्जी ने दावा किया था कि उनकी पत्नी रत्ना चटर्जी को उनके सभी वित्तीय लेनदेन की जानकारी थी।

इससे पहले सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में कहा था कि अगर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो गई तो नारद स्टिंग टेप मामले में आरोपपत्र एक महीने में दायर होने की संभावना है। अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल कौशिक चंदा ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्यो बागची से कहा था कि एजेंसी इस मामले का करीबी से अध्ययन कर रही है और चूंकि मामला सांसदों और विधायकों जैसे जनप्रतिनिधियों से जुड़ा है इसलिये अधिकारियेां से मंजूरी मिल जाती है तो एक महीने में आरोपपत्र दायर किया जाएगा। चंदा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अपरूपा पोद्दार की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये बातें कही थीं। 

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने अपनी याचिका में नारद स्टिंग टेप के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज मामले को खारिज करने का अनुरोध किया था। दावा है कि स्टिंग टेपों में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए देखा गया। न्यायमूर्ति बागची ने प्राथमिकी रद्द करने की मांग वाली पोद्दार की याचिका को 12 हफ्ते के बाद विचार के लिए रख दिया। 

सीबीआई ने इस संबंध में सांसदों और पश्चिम बंगाल के मंत्रियों सहित तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं तथा एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सीबीआईटीएमसीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण