लाइव न्यूज़ :

West Bengal: सीबीआई ने संदेशखाली स्थित घर से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया, एनएसजी कमांडो तैनात

By रुस्तम राणा | Updated: April 26, 2024 18:30 IST

छापेमारी अभी भी जारी है, सीबीआई की टीम घर के अंदर मिट्टी खोद रही है। इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो की एक टीम तैनात कर दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई को तलाशी के दौरान एक घर से विदेशी निर्मित पिस्तौल और गोला-बारूद सहित हथियार बरामद किएइलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो की एक टीम तैनात कर दी गई हैछापेमारी अभी भी जारी है, सीबीआई की टीम घर के अंदर मिट्टी खोद रही है

संदेशखाली (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर कथित तौर पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां द्वारा उकसाए गए भीड़ के हमले के सिलसिले में कई स्थानों पर अपनी तलाशी के दौरान एक घर से विदेशी निर्मित पिस्तौल और गोला-बारूद सहित हथियार बरामद किए। छापेमारी अभी भी जारी है, सीबीआई की टीम घर के अंदर मिट्टी खोद रही है। इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड कमांडो की एक टीम तैनात कर दी गई है। 

हालाँकि, पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया, जिसमें संदेशखाली में जमीन पर कब्जा करने और यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया था। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और संदीप मेहता की बेंच करेगी। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर, सीबीआई ने 5 जनवरी को घटनाओं से संबंधित तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं। हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए, संदेशखाली क्षेत्र में कई कथित अपराधों की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश सीबीआई को दिया था। कथित तौर पर इन अपराधों में अवैध भूमि अधिग्रहण और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामले शामिल हैं। 

ईडी की टीम पर 5 जनवरी को सुंदरबन की सीमा से लगे नदी डेल्टा संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था, जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शेख शाहजहां के परिसर पर छापा मारने गई थी। सीबीआई को अपनी जांच के दौरान संदेशखाली में हथियारों का बड़ा जखीरा छिपा होने का इनपुट मिला। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह, सीबीआई की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके दौरान विदेशी निर्मित पिस्तौल सहित हथियार जब्त किए गए।

बड़े पैमाने पर आपराधिक गतिविधियों और कमजोर आबादी के शोषण के आरोपों के साथ, संदेशखाली में बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति पर बढ़ती चिंता के बीच सीबीआई का यह कदम आया है। हमले के सिलसिले में शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। लगभग 1,000 लोगों की भीड़ के हमले के बाद जिसमें ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालसीबीआईनेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो