लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः चुनाव बाद बीजेपी-टीएमसी के बीच शुरू हुई 'ऑफिस कैप्चरिंग' की राजनीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 11:05 IST

पश्चिम बंगालः लोकसभा चुनाव के बाद टीएमसी और बीजेपी में एक-दूसरे के पार्टी कार्यालय पर कब्जा जमाने की कवायद शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस बिल्डिंग में ममता बनर्जी ने पेंटिंग की वो कथित रूप से बीजेपी समर्थकों ने कब्जा जमाई हुई थी।भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने की घोषणा की है।

लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। चुनाव के दौरान कई जिलों से कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प की खबरें आती थी। चुनाव के बाद एक-दूसरे के पार्टी कार्यालय पर कब्जा जमाने की कवायद शुरू हो गई है।

30 मई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24 परगना जिले के एक बीजेपी कार्यालय पर 'कब्जा' किया। वो खुद पार्टी कार्यालय पहुंची और अपने हाथ से कमल का निशान हटाकर अपनी पार्टी का सिंबल पेंट किया।

जिस बिल्डिंग में ममता बनर्जी ने पेंटिंग की वो कथित रूप से बीजेपी समर्थकों ने कब्जा जमाई हुई थी। वो पहले टीएमसी का पार्टी कार्यालय हुआ करता था।

इसी दौरान जब ममता का काफिला गुजर रहा था तो कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। इससे ममता बिफर पड़ीं और सबक सिखाने की बात कही। ममता का कहना है कि ये सभी लोग बाहरी हैं और बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वे अपराधी हैं और मुझे गाली दे रहे थे। वो बंगाल के नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक और गांव स्तर के कई टीएमसी ऑफिस को भगवा रंग में रंग दिया गया है। लोकसभा चुनाव की 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद प्रदेश में बीजेपी अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीएमसी से जुड़े कई पार्टी कार्यालयों को बीजेपी की इकाई में बदल दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी