लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का किया आह्वान, सांसद अर्जुन सिंह के पिटाई के विरोध में फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2019 08:49 IST

रविवार को पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की।इस घटना में अर्जुन सिंह के सिर में चोट लग गई। 

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। दरअसल, रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में श्यामनगर रेलवे स्टेशन पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तोड़-फोड़ की। इस घटना में अर्जुन सिंह के सिर में चोट लग गई। 

इस घटना के बारे में अर्जुन सिंह ने बताया, 'वे हमारे पार्टी कार्यालय पर कब्जा करना चाहते थे। जब मैं चेक करने पहुंचा तो मेरी कार तोड़ दी गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।' अर्जुन सिंह की कार पर हमले के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गए। अर्जुन सिंह ने बताया, 'ये शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने मेरे सिर पर लाठीचार्ज कर दिया। मुझे गालियां दी। मेरे घर पर भी हमला किया गया।'

अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। तृणमूल कांग्रेस विधायक रहे अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा। यह क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदी भाषी हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व वाला है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14857 वोटों से हराया।

25 जुलाई को हुआ था घर पर हमला

अर्जुन सिंह के आवास पर 25 जुलाई की रात को बम फेंके गए और गोलीबारी भी की गई। उत्तरी 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया