लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए बंगाल बीजेपी में बड़े फेरबदल की तैयारी, नेताओं के प्रदर्शन पर नजर

By भाषा | Updated: February 5, 2020 14:34 IST

West Bengal: बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश इकाई अपने सभी पदाधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है जिसके आधार पर वह फैसला करेगी कि उन्हें अगली समिति में जगह दी जाएगी या नहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की राज्य इकाई पार्टी में बड़े फेरबदल की तैयारी में है।पार्टी ने संगठन को पुन: सशक्त बनाने के लिए निष्क्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण पदों से हटाने और पार्टी में युवा एवं सक्षम नेताओं को लाने का फैसला किया है। 

पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की राज्य इकाई पार्टी में बड़े फेरबदल की तैयारी में है। पार्टी ने संगठन को पुन: सशक्त बनाने के लिए निष्क्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण पदों से हटाने और पार्टी में युवा एवं सक्षम नेताओं को लाने का फैसला किया है। 

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रदेश इकाई अपने सभी पदाधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है जिसके आधार पर वह फैसला करेगी कि उन्हें अगली समिति में जगह दी जाएगी या नहीं। 

उन्होंने बताया कि जो समिति में रहना चाहते हैं, उनके लिए पिछले दो महीने में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान राज्य के नेताओं की भागीदारी एक मुख्य कसौटी होगी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी बेहतर समन्वयन और कार्य के लिए अपने जिला स्तरीय संगठन को भी पुन: सशक्त करेगी। दिलीप घोष को लगातार दूसरी बार पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष चुने जाने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया जा रहा है। 

राज्य समिति में बदलाव किये जाने की पुष्टि करते हुए घोष ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। समिति में नये चेहरों को शामिल करने के संबंध में पूछे जाने पर घोष ने कहा, “कुछ दिनों का इंतजार करें, सब चीजें साफ हो जाएंगी।” 

प्रदेश बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि जनवरी में घोष के पुन: निर्वाचन के बाद, केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति में हुई पार्टी की बैठक में फैसला किया गया था कि नये एवं युवा नेताओं की जगह बनाने के लिए निष्क्रिय नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रतिभाओं को लाकर राज्य समिति में जगह देगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?