लाइव न्यूज़ :

भाजपा को ‘टीएमसी के खिलाफ जनता के असंतोष’ का फायदा उठाना चाहिए, शाह ने कहा-जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत कीजिए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2022 18:32 IST

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से पंचायत चुनाव से पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित राज्य में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से उनका मुकाबला करेगी।प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं के साथ आधे घंटे की बैठक की।

कोलकाताः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से मुलाकात की। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल होने कोलकाता में हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर लगातार हमला करते रहिए। जमीन पर उतरकर काम कीजिए।

 

शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से पंचायत चुनाव से पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित राज्य में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि शाह ने यहां आने के बाद राज्य के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि भाजपा को ‘टीएमसी के खिलाफ जनता के असंतोष’ का फायदा उठाना चाहिए।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शाह की बैठक पर, टीएमसी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने दावा किया कि यह भाजपा की राज्य इकाई को बिखरने से बचाने का एक निरर्थक प्रयास था। घोष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति के बारे में चिंतित हैं कि कैसे टीएमसी नेताओं ने सार्वजनिक धन और केंद्रीय कोष का गबन किया है, स्कूलों में अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी देने के लिए रिश्वत ली है, हमारे कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। वह इस हालात का अंत देखना चाहते हैं।’’

प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख घोष ने कहा, ‘‘शाह जानते हैं कि लोग पश्चिम बंगाल में बदलाव चाहते हैं, लेकिन टीएमसी के हमलों और धमकियों का मुकाबला करने के लिए, भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से उनका मुकाबला करेगी।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने शुक्रवार रात घोष, प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य नेताओं के साथ आधे घंटे की बैठक की।

क्या शाह ने नेताओं से अपने मतभेदों को दूर करने के लिए कहा, इस सवाल पर घोष ने कहा, ‘‘अमित-जी जानते हैं कि हम एकजुट हैं। कई बार लोगों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह एक परिवार में होता है। इस तरह के किसी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।’’ शाह शनिवार को राज्य सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता करने यहां आए। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीBJPअमित शाहअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो