लाइव न्यूज़ :

बर्द्धमानः फोन नहीं चला पाने की वजह से चोर ने मालिक को फोन लौटाया, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 7, 2020 21:49 IST

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार सितंबर को पूर्वी बर्द्धमान जिले के जमालपुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर व्यक्ति करीब 45 हजार रु कीमत का मोबाइल फोन गलती से छोड़ आया था। दुकान के काउंटर पर पड़े फोन को 22 साल के एक व्यक्ति ने चुरा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देधिकारी ने बताया कि मिठाई की दुकान पर फोन नहीं मिलने पर फोन के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि फोन मालिक ने दूसरे फोन से कॉल करने की भी कोशिश की लेकिन चोरी गया फोन बंद मिला। वह इसे वापस करना चाहता है क्योंकि वह नहीं जानता कि इस मोबाइल फोन को कैसे चलाया जाता है।

बर्द्धमानः पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में उस व्यक्ति के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दुकान से चोरी गया उसका फोन कुछ दिन बाद चोर ने इसलिए वापस कर दिया क्योंकि वह उसे चला नहीं पा रहा था।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि चार सितंबर को पूर्वी बर्द्धमान जिले के जमालपुर स्थित एक मिठाई की दुकान पर व्यक्ति करीब 45 हजार रु कीमत का मोबाइल फोन गलती से छोड़ आया था। दुकान के काउंटर पर पड़े फोन को 22 साल के एक व्यक्ति ने चुरा लिया। अधिकारी ने बताया कि मिठाई की दुकान पर फोन नहीं मिलने पर फोन के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि फोन मालिक ने दूसरे फोन से कॉल करने की भी कोशिश की लेकिन चोरी गया फोन बंद मिला। उन्होंने बताया, व्यक्ति ने रविवार को भी चोरी गए फोन पर कॉल किया और इस बार न केवल फोन ऑन था बल्कि दूसरी ओर से व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि वह इसे वापस करना चाहता है क्योंकि वह नहीं जानता कि इस मोबाइल फोन को कैसे चलाया जाता है।

फोन के मालिक ने कहा, ‘‘मैं आश्चर्यचकित रह गया जब व्यक्ति ने कॉल उठाया और कहा कि वह मेरा फोन लौटाना चाहता है। मैं उसी दिन पुलिस की मदद से उसके घर जाकर फोन ले आया।’’ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुरोध पर फोन चोरी करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि उसने फोन लौटा दिया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालमोबाइलकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया