लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः ओडिशा के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को बंगाल में चुनाव ड्यूटी?, कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्व व पश्चिम मिदनापुर करेंगे प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 18:17 IST

West Bengal Assembly Elections: उच्च शिक्षा मंत्री व भद्रक जिले के विधायक सुर्यबंशी सूरज, विधायक संतोष खतुआ और जाजपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम राय की एक टीम कोलकाता में एक बैठक में शामिल हुई।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Assembly Elections: विधायक, सांसद और पंचायत स्तर के नेता भी इस प्रचार अभियान में भाग लेंगे।West Bengal Assembly Elections: गोपीबाल्लवपुर का दौरा करके वहां कुछ दिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। West Bengal Assembly Elections: ओडिशा व झारखंड की सीमा के पास सुवर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है।

भुवनेश्वरःपश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की ओडिशा इकाई ने पड़ोसी राज्य के छह दक्षिणी जिलों में प्रचार करने के लिए रूपरेखा तैयार की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। ओडिशा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुरथ बिस्वाल ने कहा कि पार्टी ने पहले ही बालासोर, भद्रक, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के नेताओं के नाम तय कर लिए हैं, जो बंगाल चुनावों में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों के विधायक, सांसद और पंचायत स्तर के नेता भी इस प्रचार अभियान में भाग लेंगे।

मयूरभंज जिले के उदला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भास्कर मडेही ने कहा, ‘‘मुझे पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले के गोपीबाल्लवपुर इलाके में प्रचार करने का कार्य दिया गया है, जो ओडिशा व झारखंड की सीमा के पास सुवर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। उस क्षेत्र में मेरे दोस्त और रिश्तेदार रहते हैं।”

भास्कर मडेही ने कहा कि वह जल्द ही गोपीबाल्लवपुर का दौरा करके वहां कुछ दिन पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सुरथ बिस्वाल ने कहा कि शुक्रवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री व भद्रक जिले के विधायक सुर्यबंशी सूरज, विधायक संतोष खतुआ और जाजपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम राय की एक टीम कोलकाता में एक बैठक में शामिल हुई।

एक विधायक ने कहा, “पश्चिम बंगाल चुनावों में प्रचार के लिए चुने गए मंत्री, विधायक और सांसद बांग्ला भाषा में निपुण हैं और उनके रिश्तेदार कोलकाता तथा पश्चिम बंगाल के अन्य शहरों में काम करते हैं।” भाजपा सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के नेता मुख्य रूप से कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पूर्व व पश्चिम मिदनापुर जिलों में प्रचार करेंगे। 20 से अधिक विधायक चुने गए हैं।

टॅग्स :West Bengal Assemblyपश्चिम बंगालअमित शाहओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत