लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः सीएम ममता ने सोनिया गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे सहित कई नेताओं को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2021 16:19 IST

Bengal Election: ममता बनर्जी ने सिंगूर में चुनाव रैली में कहा कि निर्वाचन आयोग को बंगाल में केवल भाजपा के ‘इनपुट’ पर काम नहीं करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसभी की नजरे नंदीग्राम पर है, जहां पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके कभी करीबी रहे और अब भाजपा के टिकट पर लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी से हैं। बलरामपुर गांव और अन्य इलाके के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है। वे मतदाताओं को धमका रहे हैं।

Bengal Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई गैर भाजपा नेताओं को पत्र लिखा है।

आपको बता दें कल नंदीग्राम में मतदान है। जहां से टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। ममता ने पत्र में कहा कि विपक्ष को एकजुट होना होगा। भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक का हवाला देते हुए नेताओं को पत्र लिखा, "दृढ़ता से मानना ​​है कि लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के हमलों के खिलाफ एकजुट और प्रभावी संघर्ष का समय आ गया है।"

संघवाद पर भाजपा सरकार द्वारा ‘‘हमलों’’ पर प्रकाश डाला गया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित राज्यों में केन्द्र राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग कर निर्वाचित सरकारों के लिए समस्याएं पैदा कर रहा है। ममता बनर्जी ने गैर-भाजपा नेताओं को पत्र लिखे, इनमें लोकतंत्र और संवैधानिक संघवाद पर भाजपा सरकार द्वारा ‘‘हमलों’’ पर प्रकाश डाला गया है।

एनसीटी विधेयक का पारित होना एक ‘‘गंभीर विषय’’ है, भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सभी शक्तियों को छीन लिया है। एनसीटी विधेयक का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उपराज्यपाल को दिल्ली का अघोषित वायसराय बना दिया गया, जो गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के लिए एक प्रतिनिधि (प्रॉक्सी) के रूप में काम कर रहे हैं।

मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से कथित गुंडे आए हैं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम में परेशानी खड़ी करने और मतदाताओं को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से कथित गुंडे आए हैं। उन्होंने बुधवार को निर्वाचन आयोग से इस मामले में कार्रवाई करने का आह्वान किया।

अगले दौर का चुनाव प्रचार करने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय लोगों को भगाया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘दूसरे राज्यों के गुंडे मतदाताओं को धमकाने के लिए नंदीग्राम में दाखिल हो गए हैं।

बलरामपुर गांव और अन्य इलाके के ग्रामीणों को भगाया जा रहा है। वे मतदाताओं को धमका रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।’’

भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इन आरोपों को देखना है लेकिन लगता है कि मुख्यमंत्री को हार का आभास हो गया है, इसलिए पहले ही वह ऐसे दावे कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि सभी की नजरे नंदीग्राम पर है जहां पर बृहस्पतिवार को मतदान होगा। यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला उनके कभी करीबी रहे और अब भाजपा के टिकट पर लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी से है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीचुनाव आयोगविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीसोनिया गाँधीउद्धव ठाकरेशरद पवारअरविंद केजरीवालविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया