लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः 30 दिन में दूसरा दौरा, होटल में भाजपा कोर कमेटी सदस्यों के साथ अमित शाह की बैठक, अप्रैल-मई में इलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 11:42 IST

West Bengal Assembly Elections 2026: पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमित जी के न्यू टाउन इलाके स्थित होटल पहुंचने पर हुई।वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।शनिवार को बैरकपुर के लिए रवाना होंगे।

कोलकाताः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहपश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। उन्होंने शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया, “यह एक अनौपचारिक बैठक थी, जो अमित जी के न्यू टाउन इलाके स्थित होटल पहुंचने पर हुई।

पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों को तेज करते हुए राज्य के दक्षिणी हिस्से में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और उत्तरी हिस्से में संगठनात्मक बैठक करेंगे। शाह शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे थे।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘शाह सबसे पहले शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे और इसके बाद अपराह्न करीब दो बजे बागडोगरा रवाना होंगे जहां उत्तर बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ उनकी एक संगठनात्मक बैठक होनी है।’’

यह एक महीने के भीतर शाह का राज्य का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले पिछले साल 30 और 31 दिसंबर को संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए कोलकाता आए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव कुछ महीनों में होने हैं।

इसमें जाहिर तौर पर बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई, क्योंकि अमित जी ने लोगों की राय पूछी।” गृह मंत्री असम का दौरा पूरा करके रात लगभग 9:45 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह को रात लगभग 8:10 बजे गुवाहाटी से कोलकाता पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने से पहले उन्हें गुवाहाटी में भाजपा की एक अहम बैठक में हिस्सा लेना पड़ा, जिसके कारण एक घंटे की देरी हुई। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री शुक्रवार रात शहर के पास न्यू टाउन इलाके के एक होटल में रुकेंगे, जिसके बाद वह शनिवार को बैरकपुर के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार, “शाह सबसे पहले बैरकपुर में शनिवार को अपराह्न 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे और फिर अपराह्न दो बजे उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।” दिल्ली रवाना होने से पहले, उनका एएआई मैदान में एक बंद कमरे में होने वाली संगठनात्मक बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है।

यह एक महीने में शाह का पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे।

शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। गृह मंत्री असम का दौरा पूरा करके रात लगभग 9:45 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह को रात लगभग 8:10 बजे गुवाहाटी से कोलकाता पहुंचना था, लेकिन उड़ान भरने से पहले उन्हें गुवाहाटी में भाजपा की एक अहम बैठक में हिस्सा लेना पड़ा, जिसके कारण एक घंटे की देरी हुई। सूत्रों के मुताबिक, शाह शुक्रवार रात वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में कोर कमेटी की बैठक करेंगे, जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री शुक्रवार रात शहर के पास न्यू टाउन इलाके के एक होटल में रुकेंगे, जिसके बाद वह शनिवार को बैरकपुर के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, “शाह शनिवार को सबसे पहले बैरकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे और फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।”

उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक होने की संभावना है, लेकिन अभी तक इस बारे में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। यह एक महीने में शाह का पश्चिम बंगाल का दूसरा दौरा है। इससे पहले, उन्होंने पिछले साल 30-31 दिसंबर को पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता का दौरा किया था।

टॅग्स :West Bengal Assemblyकोलकाताkolkataटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगालWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो