लाइव न्यूज़ :

West Bengal Assembly Elections 2026: 2021 में 213 सीट और 2016 में 215 सीट?, मुख्यमंत्री बनर्जी बोलीं-294 में से 215 सीट जीतो और भाजपा को कम से कम पर आउट करो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 15:06 IST

West Bengal Assembly Elections 2026: अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Assembly Elections 2026: टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया। West Bengal Assembly Elections 2026: 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। West Bengal Assembly Elections 2026: 2024 के लोकसभा चुनाव में '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में कुल 294 में से 215 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा और कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दमदार प्रदर्शन की वजह से भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी। भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीट जीत थीं। बनर्जी ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "हम अगले बंगाल विधानसभा चुनावों में 294 में से 215 से अधिक सीट जीतेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा की संख्या में और गिरावट आए।"

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए टीएमसी प्रमुख ने पिछले चुनाव में लगाए गए भगवा पार्टी के नारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं ने '200 पार' कहा था, लेकिन हार गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने '400 पार' का दावा किया, लेकिन वे बहुमत भी हासिल नहीं कर पाए। अभिषेक (बनर्जी) ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है।

हम दो-तिहाई बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन आपको इससे भी बड़ी जीत सुनिश्चित करनी होगी। इस बार भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी होगी।" ममता बनर्जी की बात का समर्थन करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "बंगाल के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई शुरू हो गई है।

हमें टीएमसी की जीत सुनिश्चित करनी है और ममता बनर्जी को लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनाना है। हमारा लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है।" सत्तारूढ़ टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में 213 सीट जीतकर आसानी से बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा ने 77 सीट पर जीत हासिल की थी। 2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, टीएमसी अपने जनाधार को मजबूत बनाने और राज्य में भाजपा की चुनौती का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीBJPनरेंद्र मोदीकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारत अधिक खबरें

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल