लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभाः सीएम ममता बनर्जी की सीट से चुनाव लड़ेंगे सुवेंदु अधिकारी, 144 प्रत्याशियों की सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2026 18:04 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह और राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।समिति की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया गया।उत्तर और दक्षिण बंगाल के निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

नई दिल्लीः भाजपा ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों-भवानीपुर और नंदीग्राम से मैदान में उतारा है। सीएम ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर है। शंकर घोष को सिलीगुड़ी से, अशोक डिंडा को मोयना से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से, दिलीप घोष को खड़गपुर सदर से और स्वपन दासगुप्ता को रासबिहारी से मैदान में उतारा गया है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भाबनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है।

भाजपा ने सोमवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें उत्तर और दक्षिण बंगाल के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

सूची में प्रमुख नाम:

सुवेंदु अधिकारीः नंदीग्राम

अग्निमित्र पॉलः आसनसोल दक्षिण

रुद्रनील घोषः शिबपुर

स्वामी मंगलनंद पुरी महाराजः उलुबेरिया दक्षिण

बंकिम चंद्र घोषः चकदाहा

सुब्रता मैतीः पांसकुरा

तरुण कांति घोषः देगंगा।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा: 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को भाबनीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देने के लिए मैदान में उतारा गया है। अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे।

वाममोर्चा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 192 प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित की

वाम मोर्चा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 192 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की, जिसमें राज्यसभा के निवर्तमान सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति की सदस्य मीनाक्षी मुखर्जी प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं। भट्टाचार्य कोलकाता के दक्षिणी बाहरी क्षेत्र के जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वाम मोर्चा की युवा चेहरा मुखर्जी हुगली जिले के उत्तरपारा से लड़ेंगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीनंदिगमाBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?