लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बीच आरामबाग में बीजेपी दफ्तर में हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 18:14 IST

West Bengal Result: पश्चिम बंगाल के आरामबाग में हिंसा की खबरें आई हैं। बीजेपी के दफ्तर में आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत के बीच आरामबाग में हिंसा की खबरेंआरामबाग में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहा है आरोपसोशल मीडिया पर आगजनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं, संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर टीएमसी पर आरोप लगाए हैं

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है कि इस बार भी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यही नहीं तमाम अटकलों के बीच नंदीग्राम से ममता बनर्जी ने भी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ जीत हासिल कर ली है।

इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के आरामबाग में हिंसा की खबरें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आरामबाद में बीजेपी के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई है। आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहा है।

हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो जरूर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दिख रहा भवन जिस बीजेपी कार्यालय है जिसमें आग लगा दी गई है।

वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कूचबिहार में भी बीजेपी एक ऑफिस में तोड़फोड़ की खबरें हैं। ऐसे भी रिपोर्ट सामने आई हैं कि बीजेपी कार्यकर्ता की ओर से टीएमसी के कार्यकर्ता पर बम फेंका गया।

इससे पहले कोलकाता में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं के जश्न की तस्वीरें सामने आई थीं। कोलकाता स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर भी कुछ कार्यकर्ता जुटे थे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनदर सभी चार राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में जीत के किसी भी जश्न पर रोक लगाई हुई है।

नंदीग्राम में जीत के बाद सामने आईं ममता

दूसरी ओर ममता बनर्जी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न नहीं मनाने को कहा है। ममता बनर्जी ने टीएमसी की जीत को पश्चिम बंगाल के लोगों की जीत बताते हुए समर्थकों से घर लौट जाने के लिए कहा।

बता दें कि चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार टीएमसी अभी 206 सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर उसे जीत भी मिल चुकी है। वहीं बीजेपी 80 सीटों पर आगे है। 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी