लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: आखिरकार अमित शाह को मिली रैली के लिए अनुमति, 1 मार्च को कोलकाता में करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: February 26, 2020 05:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोलकत्ता पुलिस ने आखिरकार अमित शाह एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति दे दी। BJP ने अधिकारियों पर अनुमति देने में देर करने का आरोप लगाया था।

कुछ दिनों के टालमटोल के बाद कोलकाता पुलिस ने आखिरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यहां एक मार्च को प्रस्तावित रैली के लिए अनुमति दे दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई ने अधिकारियों पर अनुमति देने में देर करने का आरोप लगाया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एक मार्च को निर्धारित भाजपा की रैली के लिए अनुमति दे दी गई है।’’ पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने 20 फरवरी को कोलकाता पुलिस को पत्र सौंपकर रैली की अनुमति मांगी थी। पार्टी ने पहले आरोप लगाया था कि रैली के लिए अनुमति देने में पुलिस देर कर रही है।

प्रदेश भाजपा के महासचिव रतिंद्र बोस ने कहा, ‘‘हमें सोमवार को अनुमति मिल गई। अब चीजें तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। यह एक विशाल कार्यक्रम होगा।’’ शाह शहीद मीनार मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां राज्य के भाजपा नेता संसद में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित करने के लिए उनका धन्यवाद करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभालने के बाद शाह की पश्चिम बंगाल की यह दूसरी यात्रा होगी।

उन्होंने पिछले साल एक अक्टूबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 पर एक सभा को संबोधित किया था। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य राज्य मंत्री तपस रे ने कहा कि भाजपा जानबूझकर एक गैर-जरूरी चीजों को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने गुरुवार को आवेदन (अनुमति के लिए) किया था और उम्मीद कर रहे थे कि शुक्रवार सुबह तक अनुमति मिल जाएगी। यह बेतुका है। इस बीच, माकपा के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने दावा किया कि वाम दलों ने भी कई कार्यक्रमों के लिए आवेदन किया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गई।

इससे पहले पिछले हफ्ते, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कोलकाता पुलिस और जिला प्रशासन पर अनुमति देने में देर करने का आरोप लगाया था। कोलकाता पुलिस ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्हें नियमों का पालन करना होता है। 

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप