लाइव न्यूज़ :

बंगाल में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना लक्ष्य, भाजपा समय-पूर्व चुनाव के लिए भी तैयार: कैलाश विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: May 29, 2019 05:33 IST

राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, ''भाजपा 2021 में निश्चित रूप से राज्य में सरकार बनाएगी। पार्टी का लक्ष्य 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 221 सीटों पर जीत का है। युवा और विकास उन्मुख लोगों का ममता और वाम दलों से मोहभंग हो गया है।''

Open in App

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करना है। पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कहा कि भाजपा समय-पूर्व चुनाव के लिए भी तैयार है।

पश्चिम बंगाल में हाल में समाप्त लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भारी छलांग लगाते हुए 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को केवल दो सीटें मिली थीं। पार्टी का मत प्रतिशत भी 2014 के 16.8 के मुकाबले इस साल बढ़कर 40.25 फीसदी हो गया। राज्य विधानसभा में पार्टी के अभी केवल तीन विधायक हैं।

विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का श्रेय संगठन स्तर की मजबूती को देते हुए कहा कि वह राज्य में पार्टी के आधार के विस्तार के लिए पिछले चार साल से अन्य नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''राज्य में भाजपा के विस्तार, सांगठनिक शक्ति में इजाफा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन को लेकर पार्टी आश्वस्त थी।''

भाजपा अपनी सफलता का श्रेय अपने चुनाव प्रबंधन से लेकर बूथ एजेंट के रूप में काम करने वाले अपने कार्यकर्ताओं तक को देती आई है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में संगठन के विस्तार के लिए यही रणनीति अपनायी। विजयवर्गीय ने कहा कि वर्तमान में 70 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर भाजपा की उपस्थिति है और अगले साल राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर उसकी मौजूदगी होगी।

राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, ''भाजपा 2021 में निश्चित रूप से राज्य में सरकार बनाएगी। पार्टी का लक्ष्य 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में 221 सीटों पर जीत का है। युवा और विकास उन्मुख लोगों का ममता और वाम दलों से मोहभंग हो गया है।''

विजयवर्गीय से पूछा गया कि क्या बनर्जी की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी तो उन्होंने कहा कि भाजपा उसे अस्थिर करने के लिए कुछ भी नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ''उनकी (बनर्जी) तानाशाही वाले रवैये के कारण यह खुद-ब-खुद गिर सकती है। हम जल्दी चुनावों के लिए तैयार हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीममता बनर्जीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?