लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले सिलीगुड़ी में 650 भाजपा समर्थक तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By विशाल कुमार | Updated: September 27, 2021 14:36 IST

पूर्व मंत्री गौतम देब ने कहा कि आज तृणमूल में शामिल होने वालों में से कई दशकों से भाजपा के साथ थे. कई अन्य हमारे संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में तृणमूल में शामिल होंगे. वे समझ गए हैं कि भाजपा केवल खोखले वादे करती है और कभी पूरा नहीं करती.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री गौतम देब की मौजूदगी में जिले के टीएमसी नेताओं ने इन भाजपा समर्थकों पार्टी में शामिल किया.देब ने कहा कि आज तृणमूल में शामिल होने वालों में से कई दशकों से भाजपा के साथ थे.

सिलीगुड़ी: बीते रविवार को सिलीगुड़ी के अलग-अलग इलाकों के कुछ पदाधिकारियों सहित करीब 650 भाजपा समर्थक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए.

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके में स्थित माटीगाड़ा ब्लॉक के पाथरघाटा में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गौतम देब की मौजूदगी में जिले के टीएमसी नेताओं ने इन भाजपा समर्थकों पार्टी में शामिल किया.

देब ने कहा कि आज तृणमूल में शामिल होने वालों में से कई दशकों से भाजपा के साथ थे. कई अन्य हमारे संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में तृणमूल में शामिल होंगे. वे समझ गए हैं कि भाजपा केवल खोखले वादे करती है और कभी पूरा नहीं करती.

माटीगाड़ा के एक टीएमसी नेता ने कहा कि सिलीगुड़ी सबडिविजन के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं और इस बार हमें सिलीगुड़ी महाकुमा परिषद सहित तीनों स्तरों के ग्रामीण निकायों में बहुमत हासिल करने की आवश्यकता है. जो आज शामिल हुए हैं वे जमीनी स्तर पर काम करते हैं.

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालBJPपंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं