लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के विशिष्ट समूह ने पत्र लिख की पीएम मोदी के रवैये की तारीफ, कहा- साथ काम करना चाहेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 4, 2019 13:17 IST

मुस्लिम समूह ने बीती 26 मई को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए को पीएम मोदी के दिए गए भाषण का जिक्र किया। उन्होंने पत्र में कहा है कि वे इस बात से खुश हैं कि पीएम ने स्पष्ट रूप से काम करने और समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविशिष्ट मुस्लिम समूह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों के प्रति उनकी सोच का स्वागत किया है।मुस्लिम समूह ने अल्पसंख्यकों को कल्याण के लिए पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने की पेशकश की है।

मुसलमानों के एक विशिष्ट समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में अल्पसंख्यकों के प्रति उनके रुख की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया है। मुस्लिम समूह ने अल्पसंख्यकों के शैक्षिक पिछड़ेपन, कौशल विकास और विश्वास निर्माण उपायों के मुद्दों पर पीएम मोदी के साथ चलने की पेशकश की है। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, मुस्लिम समूह ने बीती 26 मई को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए को पीएम मोदी के दिए गए भाषण का जिक्र किया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि वे इस बात से खुश हैं कि पीएम ने स्पष्ट रूप से काम करने और समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है। पत्र में कहा गया है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने के लिए हाशिए पर पड़े इन वर्गों को मुख्य धारा में लाना आवश्यक है।

पत्र में कहा गया है कि मुस्लिम समुदाय विश्वास-निर्माण के उन सभी उपायों का स्वागत करेगा जो अल्पसंख्यकों को संविधान और कानून के तहत समान सुरक्षा का आश्वासन देते हैं।

मुस्लिम समूह द्वारा लिखे गए पत्र में पीएम मोदी की उस बात पर ध्यान दिया गया जिसमें उन्होंने कहा था, ''जिस प्रकार से गरीबों को धोखा दिया जाता रहा है, उसी तरह अल्पसंख्यकों के साथ भी ऐसा ही किया जाता रहा है। अच्छा होता अगर उनकी शिक्षा, उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया होता। जो लोग वोट बैंक की राजनीति में विश्वास रखते हैं उनके द्वारा अल्पसंख्यकों को भय के साथ जीने के लिए मजबूर किया गया। मुझे उम्मीद है जिस तरह से आपके साथ छल किया गया, 2019 में आप उस छल में छेद बना पाएंगे। हमें उनका विश्वास कमाना होगा।''

हस्ताक्षरकर्ताओं में हैदराबाद के नेशल लॉ कॉलेज के वाइस चांसलर फैजान मुस्तफा, मेस्को ग्रुप के चेयरमैन फखरुद्दीन मोहम्मद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी और नियाज फारुखी, जाने-माने शिक्षाशास्त्री पीए इनामदार, सेंट्रल हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन कैसर शमीम और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुखी शामिल हैं। इनके अलावा भी कुछ और लोगों ने पत्र में हस्ताक्षर किए हैं। 

पीएम ने अपने भाषण में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष में सभी समुदायों के साझा प्रयास का उल्लेख किया था। मुस्लिम समूह ने पत्र में पीएम मोदी की इस बात की सराहना की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारत सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन