लाइव न्यूज़ :

बारिश होने की वजह से ठंड दिखा रही है अपना असली स्वरूप, ऐसा रहने वाला है आगामी 48 घंटे तक हाल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 20, 2019 19:31 IST

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक तौर पर बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूर-दूर तक हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Open in App

पिछले कई दिनों से मौसम करवट बदल रहा है और आगामी 48 घंटों तक भी बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश हो सकती है उत्तर-पश्चिम राजस्थान और इससे लगे हरियाणा व पंजाब के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडल में उत्पन्न चक्रवात के कारण उत्तर-पश्चिम भारत प्रभावित रहेगा। इस माह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला यह छठा पश्चिमी विक्षोभ है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक तौर पर बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दूर-दूर तक हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिट-पुट बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही साथ मौसम संबंधी चेतावनी भी जारी की गई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। 

वहीं, दिल्ली-एनसीआर गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की काफी संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी