लाइव न्यूज़ :

Weather WARNING: ओडिशा-राजस्थान में शीतलहर?, 23 जगह पारा 10 डिग्री से नीचे, ठंड से बुरा हाल, घर में दुबके लोग, देखिए आपका शहर तो नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 18:11 IST

Weather WARNING: कोरापुट (6.4), झारसुगुडा (6.5), राउरकेला (सात), अंगुल (आठ), किरेई (8.7), भवानीपटना (नौ), सोनपुर (9.8) और क्योंझर (9.8)।

Open in App
ठळक मुद्देWeather WARNING: कंधमाल जिला राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।Weather WARNING: दक्षिणी और पश्चिमी जिले शीत लहर की चपेट में रहे।Weather WARNING: जी उदयगिरि में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भुवनेश्वरः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ओडिशा में सोमवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा, क्योंकि राज्य भर में कम से कम 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच दिनों की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नव वर्ष तक राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। राज्य में तटीय क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं कई दक्षिणी और पश्चिमी जिले शीत लहर की चपेट में रहे।

आईएमडी के अनुसार, कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कंधमाल जिला राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है, जहां पिछले पखवाड़े से सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है।

जी उदयगिरि के बाद कोरापुट जिले में सिमिलिगुडा में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस, कंधमाल जिले की मुख्यालय फुलबानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पर्यटन स्थल डारिंगबाड़ी में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख स्थान जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, वे थे कोरापुट (6.4), झारसुगुडा (6.5), राउरकेला (सात), अंगुल (आठ), किरेई (8.7), भवानीपटना (नौ), सोनपुर (9.8) और क्योंझर (9.8)।

इस बीच, आईएमडी ने सुंदरगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकानाल, कालाहांडी, कंधमाल और नयागढ़ सहित कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे का भी अनुमान लगाया है। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हवा के रुख और वायुमंडलीय परिसंचरण में बदलाव के आधार पर एक जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि हो सकती है।

राजस्थान में शीतलहर: कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को ठंड की स्थिति बनी रही और सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसने बताया कि दौसा में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अलवर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि अन्य स्थानों पर जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, उनमें सीकर (पांच डिग्री सेल्सियस), माउंट आबू और पाली (5.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। करौली में पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि झुंझुनू में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा,

जबकि भीलवाड़ा और जयपुर में क्रमशः नौ डिग्री सेल्सियस और 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, इसके बाद कोटा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर अपेक्षाकृत गर्म रहा और वहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागओड़िसाराजस्थानमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी