Weather Update: उत्तर भारत में अगले हफ्ते करवट बदल सकता है मौसम, इस दिन से बारिश के आसार

By मनाली रस्तोगी | Published: April 29, 2022 11:01 AM2022-04-29T11:01:16+5:302022-04-29T11:04:04+5:30

मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में 4 मई से 7 मई के बीच हीट वेव यानी लू से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Weather Update North India likely to witness rain thunderstorm next week | Weather Update: उत्तर भारत में अगले हफ्ते करवट बदल सकता है मौसम, इस दिन से बारिश के आसार

Weather Update: उत्तर भारत में अगले हफ्ते करवट बदल सकता है मौसम, इस दिन से बारिश के आसार

Highlightsपंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून धूल भरी आंधी, गरज और बारिश की संभावना है।दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली: देश में गर्मी का सितम जारी है। देश के कई हिस्सों में हीट वेव यानी लू से लोग परेशान हैं। इस बीच 4 मई से 7 मई के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में कुछ राहत मिलने की संभावना है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून धूल भरी आंधी, गरज और बारिश की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट कर बताया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "चार मई तक चल रही लू से राहत मिलने की उम्मीद है। 4 मई से 7 मई के बीच प्री-मानसून धूल भरी आंधी, गरज और बारिश संभव है। ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोपहर/शाम के दौरान।" वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी भीषण लू चलने और अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आईएमडी की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, "पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ तथा जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।" मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 28 प्रतिशत रहा। आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को लू घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Weather Update North India likely to witness rain thunderstorm next week

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे