लाइव न्यूज़ :

Weather Update: उत्तराखंड के लिए अगले 2 दिन भारी, IMD की चेतावनी, पंजाब से UP तक होगी 'बहुत भारी वर्षा'

By आकाश चौरसिया | Updated: July 6, 2024 17:11 IST

Weather Update: केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड राज्य में हो रही बारिश के बीच अगले दो दिनों में 'भारी से बहुत भारी' वर्षा होने की भविष्यवाणी की है

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी अब उत्तराखंड के लिए अगले 2 दिन अलर्ट पर रहने के लिए कहा- IMD मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में 9-10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर भारत में स्थित उत्तराखंड राज्य में हो रही बारिश के बीच अगले दो दिनों में 'भारी से बहुत भारी' वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ डिपार्टमेंट ने चेतावनी देते हुए मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

इसके साथ उत्तर पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारतीय के पश्चिमी हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9-10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यह सभी जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने साझा की है। 

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए आईएमडी ने 10 जुलाई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी आईएमडी ने की है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी 8 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत के लिए क्या कहा..मौसम एजेंसी ने कहा कि एक चक्रवात दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के मध्य क्षोभमंडल स्तर से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित है, जिसके प्रभाव से दक्षिण गुजरात-केरल तटों पर वर्षा होने की पूरी संभावना है। अगले 5 दिनों में केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में गरज और बिजली के साथ 'हल्की से मध्यम बारिश' की भविष्यवाणी की है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण